राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा आज से शुरू होगी। यह राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट-सीबीटी माध्यम से 30 जून तक प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाती है, जो जूनियर रिसर्च फेलोशिप- जेआरएफ, सहायक प्रोफेसर के पदों और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता प्राप्त करना चाहते हैं।
इस बीच, एनटीए ने नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के दावे को खारिज किया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में प्रश्नपत्र टेलीग्राम पर लीक होने का दावा किया गया था। एनटीए ने कहा है कि परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की गई।





