भारत

NBA ने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में जैव विविधता के जमीनी स्तर पर संरक्षण के सशक्तीकरण के लिए 1.36 करोड़ रुपये जारी किए

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने लाभों के निष्पक्ष और न्यायसंगत बंटवारे तथा जैव विविधता के संरक्षण और सतत उपयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का सशक्त प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में स्थानीय समुदायों को वाणिज्यिक उपयोग के लाभों को पहुंचाने के लिए 1.36 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

यह महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के राज्य जैव विविधता बोर्डों के माध्यम से तीन जैव विविधता प्रबंधन समितियों – महाराष्ट्र के सतारा जिले के फलटन तालुका के सखारवाड़ी गांव, पुणे के हवेली तालुका के कुंजिरवाड़ी गांव और उत्तर प्रदेश के एटा जिले के कासगंज क्षेत्र को प्रदान की जाएगी। इन क्षेत्रों की प्रत्येक जैव विविधता प्रबंधन समिति को 45.50 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। यह कदम समता, स्थिरता और संरक्षण के सिद्धांतों के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

जारी की गई राशिं ठोस पहुंच और लाभ साझाकरण (एबीएस) भुगतान का प्रतिनिधित्व करती है, जो एक वाणिज्यिक संस्था द्वारा फ्रुक्टो-ओलिगोसेकेराइड उत्पादों के उत्पादन के लिए मिट्टी और औद्योगिक अपशिष्ट के नमूनों से सूक्ष्मजीवों तक पहुंच प्राप्त करने के बाद प्राप्त होता है। यह धनराशि जैविक विविधता अधिनियम 2002 की धारा 44 और संबंधित राज्य जैव विविधता नियमों के अंतर्गत उल्लिखित गतिविधियों के लिए निर्धारित है।

यह वित्तीय रणनीति देश की समृद्ध जैविक विरासत के आवश्यक संरक्षक के रूप में स्थानीय समुदायों को मान्यता देने और उन्हें पुरस्कृत करने में राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण की सक्रिय भूमिका को उजागर करती है। अर्जित लाभों को स्थानीय स्तर पर वापस लाकर राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण एक समावेशी शासन ढांचे के लिए देश के मॉडल को मज़बूत करता है जहां संरक्षण और सामुदायिक समृद्धि एक साथ आगे बढ़ते हैं। यह भारत के अद्यतन एनबीएसएपी 2024-2030 के राष्ट्रीय जैव विविधता लक्ष्य-13 को भी पूरा करता है, जो संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता सम्मेलन (सीबीडी) के सीओपी-15 में अपनाए गए कुनमिंग मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव विविधता ढांचे के अनुरूप है।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

7 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

7 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

7 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

7 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

7 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

21 घंटे ago