बिज़नेस

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लक्जमबर्ग के उप प्रधानमंत्री और विदेश एवं व्यापार मंत्री जेवियर बेटेल तथा जर्मन व्यापार जगत के प्रमुखों से मुलाकात की

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लक्जमबर्ग के उप-प्रधानमंत्री एवं विदेश एवं व्यापार मंत्री जेवियर बेटेल से मुलाकात की। इससे पहले, 23 अक्टूबर 2025 को उन्‍होंने जर्मन संघीय आर्थिक मामलों एवं ऊर्जा मंत्रालय और संघीय चांसलरी में उच्च-स्तरीय बैठक की थी। दोनों नेताओं ने आर्थिक संबंधों में प्रगति की समीक्षा की और द्विपक्षीय व्यापार एवं व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करने के नए अवसरों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने भारत की आगामी राजकीय यात्रा के साथ-साथ क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की।

पीयूष गोयल ने प्रमुख जर्मन कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ भी चर्चा की। उन्होंने इन्फिनियॉन टेक्नोलॉजीज एजी के सीईओ जोचेन हानेबेक, शेफलर ग्रुप के सीईओ क्लॉस रोसेनफेल्ड, रेन्क व्हीकल मोबिलिटी के सीईओ माइकल मसूर, हेरेनक्नेच्ट एजी के सीईओ मार्टिन हेरेनक्नेच्ट, एनरट्रैग के बोर्ड सदस्य टोबियास बिशॉफ-नीम्ज और मर्सिडीज-बेंज के सीईओ ओला कैलेनियस से मुलाकात की।

बैठक में भारतीय और जर्मन कंपनियों के बीच खासकर रक्षा, ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकियों और परिवहन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में तालमेल और सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। व्यापार प्रमुखों ने भारत में कारोबार के लिए अपने आशावादी दृष्टिकोण और अपनी आर्थिक साझेदारियों को और मजबूत करने की इच्‍छा व्‍यक्‍त की।

पीयूष गोयल आज बर्लिन ग्लोबल डायलॉग में वैश्विक व्यापार पर एक उच्च स्तरीय पैनल में शामिल होंगे और जर्मन व्यवसायों और उद्योग संघों के प्रमुखों के साथ अपनी बातचीत जारी रखेंगे।

Editor

Recent Posts

DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर से सतह से सतह पर मार करने वाली क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कल ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी…

5 घंटे ago

सरकार ने देश की स्वदेशी एआई क्षमताओं को मजबूत करने के लिए इंडिया एआई मिशन के अंतर्गत 3 नए स्वदेशी एआई फाउंडेशन मॉडल लॉन्च किए

भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। सरकार ने कल…

5 घंटे ago

NHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से महाराष्ट्र के शहरों में बालिकाओं की बिक्री और तस्करी की खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…

17 घंटे ago

आईएनएस सह्याद्रि ने बुसान में भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…

19 घंटे ago

APEDA ने अरुणाचल प्रदेश के ज़िरो से दुबई तक 1.5 मीट्रिक टन (एमटी) कीवी के प्रायोगिक निर्यात में सहायता की

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…

19 घंटे ago