भारत

एनबीए ने एक्सेस एंड बेनिफिट शेयरिंग फ्रेमवर्क के तहत महाराष्ट्र को 5.34 करोड़ रुपए जारी किए

स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने और निष्पक्ष एवं न्यायसंगत लाभ-बंटवारे को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदमों की श्रृंखला में, राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने लगभग 85 जैव विविधता प्रबंधन समितियों (बीएमसी) को 5.34 करोड़ रु जारी किए हैं। ये बीएमसी महाराष्ट्र के पालघर जिले के वाडा तहसील और बृहन्मुंबई नगर निगम के अंतर्गत विभिन्न नगर और ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आती हैं। यह धनराशि महाराष्ट्र राज्य जैव विविधता बोर्ड के माध्यम से वितरित की जाएगी।

यह विज्ञप्ति एक ऐसे मामले के बाद जारी की गई है जिसमें एक कंपनी ने मिट्टी के सूक्ष्मजीवों – बैसिलस प्रजाति के जीवाणुओं का उपयोग प्रोबायोटिक उत्पाद विकसित करने के लिए किया। उल्लेखनीय है कि लगभग 15% एबीएस अनुप्रयोग सूक्ष्मजीवों तक पहुँच के लिए हैं, जो एक महत्वपूर्ण तथ्य को रेखांकित करता है – ‘ सूक्ष्म ‘ जीव किसानों, स्थानीय समुदायों, बीएमसी और अन्य हितधारकों के लिए ‘ वृहद ‘ लाभ उत्पन्न कर सकते हैं।

यह पहल एनबीए की इस प्रतिबद्धता को पुष्ट करती है कि स्थानीय समुदाय, जो जैव विविधता के सच्चे संरक्षक हैं, को मान्यता और उचित एवं न्यायसंगत लाभ प्राप्त हों। ऐसा करके, राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण भारत के सतत और समावेशी जैव विविधता प्रबंधन का समर्थनकरता है, जहाँ संरक्षण के प्रयास समुदाय की समृद्धि और कल्याण में प्रत्यक्ष योगदान देते हैं।

इससे पहले, एनबीए ने महाराष्ट्र में 108 बीएमसी और 7 संस्थानों को 2.56 करोड़ रु से अधिक की राशि जारी की थी। 5.34 करोड़ रु का वर्तमान संवितरण इस प्रगति में उल्लेखनीय योगदान देता है। इस राशि के जारी होने के साथ, भारत का कुल एक्सेस और बेनिफिट शेयरिंग संवितरण 116 करोड़ रु की राशि को पार कर गया है। भारत एबीएस तंत्र के प्रभावी कार्यान्वयन के मामले में दुनिया में अग्रणी है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

7 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

7 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

7 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

9 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

9 घंटे ago