सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि बोर्ड ने पात्र शेयरधारकों को 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी है। कंपनी इसके लिए 90 करोड़ रुपये के मुक्त भंडार का उपयोग करेगी। एनबीसीसी ने शेयर बाजार को बताया कि बोर्ड ने बोनस शेयर जारी करने और रिकॉर्ड तिथि तय करने को मंजूरी दे दी है।
कंपनी ने कहा, ”निदेशक मंडल ने कंपनी के शेयरधारकों को 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की है, यानी रिकॉर्ड तिथि के अनुसार पात्र सदस्यों को प्रत्येक दो मौजूदा शेयरों के लिए एक नया पूरी तरह से चुकता इक्विटी शेयर दिया जाएगा।”
कंपनी ने बोनस शेयर के रूप में 90 करोड़ शेयर जारी करने का प्रस्ताव रखा है। इसके लिए आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी ली जानी है। बोर्ड ने सात अक्टूबर, 2024 को रिकॉर्ड तिथि तय की है।
भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…
भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…
सर्वोच्च न्यायालय ने शांतिपूर्ण ढंग से एकत्रित लोगों को अवैध रूप से हिरासत में न…
नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडक नदी में पानी अचानक बढ़ने के बाद, तटवर्ती…