स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एन. सी. बी.) ने दिल्ली में लगभग 900 करोड़ रुपये की कोकीन की सबसे बड़ी खेप का भंडाफोड़ किया है। गृह मंत्रालय ने एक वक्तव्य में बताया कि अब तक की जांच से पता चला है कि विदेश से लोगों का एक समूह इस गिरोह का संचालन कर रहा है। जब्त किए गए प्रतिबंधित पदार्थ की कुछ मात्रा कूरियर या छोटी कार्गो सेवाओं के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया भेजी जानी थी।
मंत्रालय ने कहा कि इस मामले में शामिल व्यक्ति मुख्य रूप से हवाला ऑपरेटर है और एक-दूसरे को नहीं जानते हैं। साथ ही यह लोग नशीली दवाओं के सौदे में दिन प्रतिदिन की बातचीत के लिए छद्म नामों का उपयोग करते हैं। इस मामले में अब तक गिरोह के दो मुख्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और ज़ब्त कोकिन के स्रोत की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है। इससे पहले एन.सी.बी. नौसेना और गुजरात पुलिस के आतंकरोधी दस्ते ने गुजरात के तट के नजदीक एक संयुक्त अभियान में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भी भंडाफोड़ किया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो को इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि नशीली दवाओं के रैकेट के खिलाफ नरेन्द्र मोदी सरकार के कार्रवाई जारी रहेगी।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में ऐतिहासिक…
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह आज दोपहर दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे।…
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की…
नेपाल के जनकपुर धाम और उत्तर प्रदेश के अयोध्या के बीच कल से एक नई…
राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) ने आज गोवा में…