बिज़नेस

एनसीबी ने सीमेंट उद्योग में डीकार्बोनाइजेशन और तकनीकी नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए किए दो ऐतिहासिक समझौते

नेशनल काउंसिल फार सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटीरियल्स (एनसीबी), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन एक संस्था, ने यशोभूमि, आईआईसीसी द्वारका में आयोजित 18वें एनसीबी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और सीमेंट एवं कंक्रीट प्रदर्शनी के दौरान दो समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह आयोजन 29 नवंबर 2024 को संपन्न होगा, जिसमें भाग लेने वाले सर्वश्रेष्ठ सीमेंट संयंत्रों को राष्ट्रीय सीमेंट उद्योग पुरस्कार और सम्मेलन के दौरान प्रस्तुत विशेष योग्यता वाले शोधपत्रों को सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र पुरस्कार प्रदान किए जाएँगे।

भारतीय सीमेंट क्षेत्र में डीकार्बोनाइजेशन के क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए एनसीबी और ग्लोबल सीमेंट एंड कंक्रीट एसोसिएशन (जीसीसीए), इंडिया के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू पर एनसीबी के महानिदेशक डॉ. एल पी सिंह और जीसीसीए, इंडिया के निदेशक मनोज रुस्तगी ने हस्ताक्षर किए। यह 2070 तक भारतीय सीमेंट उद्योग को “नेट जीरो” बनाने के चल रहे प्रयासों को गति प्रदान करेगा।

इसके साथ ही, सीमेंट उत्पादन में थर्मल प्लाज्मा टॉर्च तकनीक के अनुप्रयोग पर एनसीबी और एआईसी-प्लाज्माटेक इनोवेशन फाउंडेशन के बीच एक अन्य समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू पर डॉ. एल पी सिंह (महानिदेशक-एनसीबी) और डॉ. नीरव जमनापारा (निदेशक-एआईसी प्लाज्माटेक) ने हस्ताक्षर किए। यह एमओयू सीमेंट निर्माण प्रक्रिया में थर्मल प्लाज्मा प्रौद्योगिकियों के संभावित अनुप्रयोगों का पता लगाएगा।

Editor

Recent Posts

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

5 घंटे ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

5 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

5 घंटे ago

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

5 घंटे ago

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

5 घंटे ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

5 घंटे ago