Defence News

एनसीसी ने युवाओं के लिए सुविधाओं और अवसरों के विस्तार के लिए आंध्र प्रदेश और झारखंड में दो नए राज्य निदेशालय स्थापित किए

एनसीसी महानिदेशालय मुख्यालय ने युवाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) तक पहुंच का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आंध्र प्रदेश और झारखंड में स्वतंत्र राज्य निदेशालयों के गठन को मंजूरी दे दी है। इससे भारत में एनसीसी राज्य निदेशालयों की कुल संख्या 17 से बढ़कर 19 हो गई है।

आंध्र प्रदेश और झारखंड में स्वतंत्र राज्य निदेशालयों की स्थापना से एनसीसी कैडेटों और शिक्षण संस्थानों के साथ और अधिक निकटता से जुड़ सकेगी। नई प्रशासनिक संरचना से अधिक केंद्रित समन्वय, बेहतर पर्यवेक्षण और प्रशिक्षण एवं विकासात्मक कार्यकलापों के लिए बेहतर समर्थन संभव हो सकेगा। साथ ही, बेहतर प्रशिक्षण अवसंरचना और सहायता तंत्र के माध्यम से इन राज्यों के युवाओं के लिए अधिक अवसर उपलब्ध होंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के भारत के युवाओं को सशक्त बनाने के विजन से प्रेरित यह निर्णय, अधिक से अधिक युवाओं को आत्मविश्वास से भरपूर, सक्षम और सामाजिक रूप से प्रतिबद्ध नागरिक बनने में मदद करेगा, जो राष्ट्र की प्रगति में सार्थक योगदान देने के लिए तैयार होंगे।

वर्ष 1948 में 20,000 कैडेटों की प्रारंभिक संख्या के साथ स्थापित एनसीसी, आज विश्व का सबसे बड़ा यूनिफॉर्म वाला युवा संगठन बन गया है, जिसमें 20 लाख से अधिक कैडेट हैं। वर्ष 2014 से 2025 के बीच संगठन में 6 लाख कैडेटों की वृद्धि हुई है और वर्तमान में यह देश भर के 750 से अधिक जिलों में विद्मान है। नई प्रशासनिक शक्ति के साथ यह संगठन जिम्मेदार नागरिकों को तैयार करने और अधिक मजबूत, सक्षम और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का कार्य जारी रखे हुए है।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज विजयवाड़ा में ‘राष्ट्रीय सरस मेले’ में शामिल हुईं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा आंध्र…

4 मिनट ago

धर्मांतरण करने वाले व्यक्ति पिछड़े वर्ग के अंतर्गत आरक्षण का स्वतः दावा नहीं कर सकते: सर्वोच्च न्यायालय

सर्वोच्च न्यायालय ने व्‍यवस्‍था दी है कि हिंदू धर्म से इस्लाम या अन्य गैर-हिंदू धर्मों…

51 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लद्दाख में लगभग 3350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लद्दाख में लगभग 3350 करोड़…

54 मिनट ago

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

7 घंटे ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

7 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

7 घंटे ago