भारत

सर्व धर्म पूजा के साथ एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का शुभारंभ

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) 2026 का शुभारंभ 30 दिसंबर, 2025 को दिल्ली कैंट स्थित कारियाप्पा परेड ग्राउंड में “सर्व धर्म पूजा” के साथ हुआ। एक माह तक चलने वाले इस शिविर में कई अंतर-निदेशालय प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिनमें सर्वश्रेष्ठ कैडेट प्रतियोगिता, लघु शस्त्र फायरिंग, कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान मार्चिंग दस्‍ते और फ्लैग एरिया डिजाइनिंग शामिल हैं।

इस वर्ष के गणतंत्र दिवस शिविर में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से 898 महिला कैडेट सहित कुल 2406 कैडेट भाग ले रहे हैं। युवा विनिमय कार्यक्रम (वाईईपी) के तहत 25 विदेशी मित्र देशों (एफएफसी) के कैडेट और अधिकारी भी इस समारोह में भाग लेंगे।

एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने कैडेट का स्वागत किया और उन्हें गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कैडेट से आग्रह किया कि वे ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की सच्ची भावना से प्रेरित होकर धर्म, भाषा और जाति के भेदभाव को दूर करते हुए चरित्र, सत्यनिष्ठा, निस्वार्थ सेवा, भाईचारा और टीम वर्क जैसे सर्वोच्च गुणों का प्रदर्शन करें।

गणतंत्र दिवस शिविर ‘एकता और अनुशासन’ के अपने आदर्श वाक्य को कायम रखते हुए, देश भर से एनसीसी कैडेट को प्रशिक्षण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अवसर प्रदान करता है, इससे उनमें देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व की भावना सुदृढ़ होती है।

Editor

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे निम्‍न दबाव के कारण उडीसा में मौसम खराब

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे निम्‍न दबाव के कारण उडीसा में मौसम खराब…

13 मिनट ago

आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के आज आठ वर्ष पूरे

आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के आज आठ वर्ष पूरे हो गये हैं। प्रधानमंत्री…

15 मिनट ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने ब्रिक्स कर प्रमुखों की बैठक का उद्घाटन किया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि आगामी कुछ वर्षों में बहुपक्षीय कर वार्ताओं…

16 मिनट ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज गुजरात के वड़ोदरा में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के 75वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज वड़ोदरा, गुजरात में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के 75वें वार्षिक दीक्षांत समारोह…

19 मिनट ago

ग्राहकों की सुविधा के लिए रविवार, 27 सितंबर को बैंक खुले रहेंगे

बैंक संघों के संयुक्त मंच (यूएफबीयू) द्वारा 28 से 30 सितंबर, 2026 तक प्रस्तावित तीन…

21 मिनट ago

सरकार ने स्वदेशी ई-प्लेन उन्नत हवाई परिवहन समाधान विकसित करने के लिए यूबीफ्लाई टेक्नोलॉजीज को 285 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की स्वीकृति दी

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने स्वदेशी ई-प्लेन उन्नत हवाई परिवहन…

24 मिनट ago