भारत

एनसीजीजी ने नई दिल्ली में तंजानिया के लोक निर्माण अधिकारियों के लिए परियोजना और जोखिम प्रबंधन पर दो सप्ताह के क्षमता निर्माण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी), नई दिल्ली में आज “तंजानिया गणराज्य के अधिकारियों के लिए लोक निर्माण परियोजना और जोखिम प्रबंधन” विषय पर पर दो सप्ताह का क्षमता निर्माण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा हो गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (एमईए) की साझेदारी में 6 मई, 2024 से 17 मई, 2024 तक आयोजित किया गया। तंजानिया में राष्ट्रीय सड़क एजेंसी, ऊर्जा मंत्रालय, योजना आयोग, तंजानिया बिल्डिंग एजेंसी, तंजानिया रेलवे कॉर्पोरेशन, हाउसिंग इन्वेस्टमेंट, रैपिड ट्रांजिट एजेंसी, ई-गवर्नमेंट अथॉरिटी, ऊर्जा और जल नियामक प्राधिकरण, राष्ट्रपति कार्यालय लोक सेवा प्रबंधन और सुशासन, क्षेत्रीय प्रशासन और स्थानीय सरकार, पशुधन और मत्स्य पालन आदि जैसे विभिन्न संगठनों और मंत्रालयों का प्रतिनिधित्व करने वाले कुल 39 अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) के महानिदेशक और प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के सचिव वी. श्रीनिवास ने अपने समापन भाषण में कार्यक्रम से सीखने के परिणामों के हिस्से के रूप में परियोजना संबंधी मुख्य बातों पर तीन व्यावहारिक प्रस्तुतियां “तंजानिया में सार्वजनिक परियोजनाओं में जोखिम प्रबंधन” “परियोजना योजना, निष्पादन और वितरण: डोडोमा सिटी आउटर रिंग रोड से अनुभव” और “सार्वजनिक परियोजनाओं में हितधारकों की भागीदारी और आम सहमति का निर्माण: तंजानिया में डार्ट परियोजना का केस स्टडी”देने के लिए भाग लेने वाले अधिकारियों की सराहना की।

उन्होंने इसकी चर्चा की कि कैसे कार्यक्रम में विविध विषयों जैसे कि- परियोजना चयन और निरूपण, परियोजना प्रबंधन ढांचा और प्रक्रियाएं, परियोजना जोखिम प्रबंधन, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में पीपीपी, स्मार्ट और लचीले शहर, सार्वजनिक परियोजनाओं को पुरस्कार देने में नवाचार व ग्रामीण और शहरी आवास परियोजनाओं का प्रबंधन को शामिल किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में व्यापक क्षेत्र दौरे शामिल हैं, जिसमें अधिकारियों को प्रमुख परियोजना स्थलों का दौरा करना है। इन स्थलों में डाकपत्थर जलविद्युत और सिंचाई बांध, उत्तराखंड में एनएचएआई, नई दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे, इंदिरा पर्यावरण भवन, नई दिल्ली स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर- एनबीसीसी और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन शामिल हैं। इस दौरे का समापन विख्यात ताजमहल की यात्रा के साथ होगा।

सुशासन के लिए राष्ट्रीय केंद्र (एनसीजीजी) राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय, दोनों स्तरों पर कार्रवाई अनुसंधान, अध्ययन व क्षमता निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। यह केंद्र भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अधीन प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के तहत एक स्वायत्त संस्थान है। एनसीजीजी के प्रयास ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ यानी “विश्व एक परिवार है” के भारतीय दर्शन के अनुरूप हैं और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने व अन्य देशों के साथ सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर देते हैं। क्षमता निर्माण कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों में परियोजना और जोखिम प्रबंधन पर ध्यान देता है और यह सर्वश्रेष्ठ अभ्यासों को साझा करते हुए एक समृद्ध पारस्परिक राष्ट्र अनुभव व नीति संवाद के लिए एक मंच प्रदान करने पर केंद्रित है। इसके परिणामस्वरूप अधिकारियों को परियोजनाओं की योजना बनाने और उसे कार्यान्वित करने के तरीके के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्राप्त होने के साथ संस्थानों में बदलाव हो रहे हैं और जनता सरकार के नजदीक आ रही है।

विदेश मंत्रालय के साथ साझेदारी में, एनसीजीजी ने बांग्लादेश, मालदीव, केन्या, तंजानिया, ट्यूनीशिया, सेशेल्स, गाम्बिया, श्रीलंका, अफगानिस्तान, लाओस, वियतनाम, नेपाल, भूटान, म्यांमार, इथियोपिया, इरेट्रिया और कंबोडिया जैसे 17 देशों के सिविल सेवकों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया है। सिविल सेवकों के क्षमता निर्माण के क्षेत्र में सहयोग के लिए कई देशों से अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं।

संपूर्ण क्षमता-निर्माण कार्यक्रम का पर्यवेक्षण एसोसिएट प्रोफेसर एवं पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. बी.एस. बिष्ट, एसोसिएट पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. संजीव शर्मा तथा प्रशिक्षण सहायक बृजेश बिष्ट द्वारा एनसीजीजी की समर्पित प्रशिक्षण टीम के सक्षम समर्थन के साथ किया गया।

Editor

Recent Posts

केन्‍द्र सरकार ने IAS के 2023 बैच की परिवीक्षाधीन अधिकारी पूजा खेडकर को तत्‍काल प्रभाव से मुक्‍त कर दिया

केन्‍द्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा- आई ए एस के 2023 बैच की परिवीक्षाधीन अधिकारी…

12 घंटे ago

डॉ. मनसुख मांडविया ने पैरा-एथलीटों को उनकी उपलब्धियों के लिए सराहा; पेरिस पैरालिंपिक से लौटे छह पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे के साथ आज…

12 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट में राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित किया

प्रधानमंत्री मोदी की जगह विदेश मंत्री जयशंकर 28 सितंबर को संरा महासभा को करेंगे संबोधितउपराष्ट्रपति…

13 घंटे ago

विदेश मंत्री जयशंकर 28 सितंबर को संरा महासभा को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सितंबर के अंत में यहां प्रस्तावित संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान…

13 घंटे ago

चीन में तूफान ‘यागी’ ने मचाई तबाही; दो लोगों की मौत, 92 अन्य घायल

तूफान ‘यागी’ के दक्षिण चीन के द्वीपीय प्रांत हैनान तट पर भारी बारिश और तेज…

13 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जापान विदेश व्‍यापार संगठन के अध्यक्ष सुसुमु काटाओका के साथ बैठक की

केंद्रीय सूचना प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि टोक्यो…

13 घंटे ago