भारत

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्‍या

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि पूर्व राज्‍यमंत्री और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एनसीपी के नेता बाबा सिद्दिक़ी की हत्‍या के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाबा सिद्दिक़ी की कल शाम मुंबई में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी। मुख्‍यमंत्री शिंदे ने बताया कि दो संदिग्‍धों को गिरफ्तार किया गया है और एक हमलावर अभी फरार है। उन्‍होंने कहा कि इस हत्‍याकांड की सुनवाई फास्‍ट ट्रैक अदालत में होगी। मुख्‍यमंत्री ने यह घोषणा भी की कि एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक इस घटना की जांच करेंगे।

घटना के बाद, प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने लीलावती अस्पताल का दौरा किया, जहां सिद्दिकी को भर्ती कराया गया था। केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास अठावले ने भी अस्पताल में सिद्दिकी के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मामले की व्यापक जांच की अपील की है। इस बीच, मुंबई पुलिस ने इस हत्‍याकांड में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

11 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

14 घंटे ago