राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बरकानी गाँव में 19 अप्रैल 2025 को हुई घटना को लेकर समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पर स्वत संज्ञान लिया। राउरकेला स्टील प्लांट द्वारा दुमेरता तक प्रस्तावित रेलवे लाइन के निर्माण के विरोध में स्थानीय आदिवासी समुदाय के प्रदर्शन के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी। इस घटना में एक आदिवासी ग्रामीण की कथित रूप से जेसीबी मशीन की चपेट में आने से मृत्यु होने के बाद हिंसक घटनाएं हुई थीं। आयोग ने इस घटना के संबंध में जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, सुंदरगढ़ और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर तथ्यात्मक विवरण और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट माँगी है। आयोग का एक दल शीघ्र ही घटना स्थल का दौरा करेगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुणे स्थित रक्षा उन्नत प्रौद्योगिकी संस्थान से आधुनिक युग की…
भारतीय रेलवे ने पश्चिम बंगाल में काकद्वीप और गंगासागर के बीच नई रेल लाइन के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुनिया भर में भारत के युवाओं की प्रतिभा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुनिया भर में भारत के युवाओं की प्रतिभा…
क्रिकेट में, मेजबान न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 29 नवंबर, 2026 को महाराष्ट्र के खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा…