विश्व स्वास्थ्य संगठन का विश्व टीकाकरण सप्ताह 2025 आज से शुरू होगा। सभी देशों में यह अभियान इस महीने की 30 तारीख तक चलेगा। विश्व टीकाकरण सप्ताह प्रत्येक वर्ष अप्रैल के अंतिम सप्ताह में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य टीकाकरण की जीवन रक्षक क्षमता को बढ़ावा देना है। इस वर्ष की थीम है “सभी के लिए टीकाकरण मानवीय रूप से संभव हो”। यह थीम बल देती है कि सभी उम्र और स्थान के लोगों की जीवन रक्षक टीकों तक पहुंच सुनिश्चित करनी चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन का दावा है कि पिछले 50 वर्षों में, आवश्यक टीकों ने कम से कम 15 करोड़ 40 लाख लोगों की जान बचाई है।
भारत और म्यांमार ने 5 नवंबर 2026 को चेन्नई में पहली द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता…
गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से…
रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष…
निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया।…
भारत सरकार खाद्य अनाजों, विशेष रूप से चावल की कीमतों पर कड़ी नज़र रख रही…