राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी) ने 26 नवंबर, 2025 को अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन फाउंडेशन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया। इससे इसे अखिल भारतीय क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र के साथ एक पुरस्कार देने वाली संस्था (मानक) के रूप में मान्यता मिल गई।
यह मान्यता अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन फाउंडेशन को पोर्ट लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में एनसीवीईटी द्वारा अनुमोदित योग्यता के लिए शिक्षार्थियों को पुरस्कृत और प्रमाणित करने के लिए अधिकृत करती है। इससे पूरे देश में व्यावसायिक प्रशिक्षण की संरचित, जवाबदेह और गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित होती है।
एनसीवीईटी राष्ट्रीय कौशल पारिस्थितिकी तंत्र में उद्योग की भागीदारी को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। बंदरगाह, लॉजिस्टिक्स और बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण विशेषज्ञता रखने वाले अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन फाउंडेशन के साथ सहयोग से उद्योग-संरेखित मानक, एनसीवीईटी दिशानिर्देशों के अनुसार प्रशिक्षण की गुणवत्ता में वृद्धि करेगा और शिक्षार्थियों के लिए अवसरों का विस्तार करेगा।
एनसीवीईटी ने पोर्ट प्रबंधन क्षेत्र में अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन फाउंडेशन की पहली अहर्ता को मंजूरी दे दी है। यह भारत के सबसे महत्वपूर्ण और तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक की कुशल कार्यबल आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
एनसीवीईटी एक ऐसे लाभकारी सहयोग की उम्मीद करता है जो व्यावसायिक प्रशिक्षण परिदृश्य को और मजबूत करेगा और युवाओं को विश्वसनीय कौशल और राष्ट्रीय स्तर के रोजगार की राह उपलब्ध कराने में योगदान देगा।
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…
सरकार ने पेट्रोल पर निर्यात शुल्क को 50 पैसे से बढ़ाकर ढाई रुपये प्रति लीटर…
सऊदी अरब में बदलती परिस्थितियों को देखते हुए, एयर इंडिया ने 20 अक्तूबर तक रियाद,…
विश्व बैंक समूह के लिए निजी पूंजी जुटाने के मामले में भारत, अमरीका और ब्रिटेन…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय…