राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि उन्हें आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मैं स्वाति मालीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं…उन पर ऐसा कौन सा दबाव है कि वह आगे आकर पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करा पा रही हैं। साहसी बनिये स्वाति, बोलिए।’’
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक विभव कुमार ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी की। उन्होंने कहा कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेंगे।
संजय संजय ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि “कल एक बेहद निंदनीय घटना घटी। कल सुबह अरविंद केजरीवाल के आवास पर स्वाति मालिवाल मुलाकात करने पहुंची थी, वह ड्राइंग रूम में इंतज़ार कर रही थी तभी विभव कुमार (अरविंद केजरीवाल के PA) वहां आते हैं और वे स्वाति मालिवाल के साथ बेहद बदतमीज़ी की और अभद्रता की। इस पूरे मामले की जानकारी स्वाति मालिवाल ने पुलिस को दी। अरविंद केजरीवाल ने पूरी घटना को संज्ञान में लिया है और सख्त कार्रवाई करने को कहा है। वह पार्टी की पुरानी और वरिष्ठ नेता में से एक हैं… हम सब उनके साथ हैं।”
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…
अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…
जी-7 देशों ने बढ़ती तेल और डीजल की कीमतों को कम करने के लिए बड़ा…
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…
भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…
मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…