बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन- एनडीए आज विधायक दल का नेता चुनेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एन.डी.ए. विधायक दल का नेता चुने जाने की सम्भावना है। वह आज सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।
एनडीए विधायक दल की बैठक में सभी पांचों दलों के 202 विधायक अपने नेता का चुनाव करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की बैठक पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों की निगरानी में आज सुबह दस बजे पटना स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में होगी। वहीं, इसी के आसपास जनता दल यूनाइटेड के भी विधायक दल की बैठक होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज भवन जाकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा देंगे। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल भी आज समाप्त हो जाएगा क्योंकि मंत्रिमंडल ने विधानसभा को आज से भंग करने की सिफारिश की है।
इस बीच, पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई अतिथि भी इस समारोह में शामिल होंगे। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि गांधी मैदान में लगभग तीन लाख लोगों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…
राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…
पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…