भारत

एनडीए संसदीय दल की बैठक आज सुबह नई दिल्‍ली में संसद भवन परिसर में हुई

एनडीए संसदीय दल की बैठक आज सुबह नई दिल्‍ली में संसद भवन परिसर में हुई। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्‍यक्ष जे. पी. नड्डा और एनडीए के अन्‍य सांसद इसमें शामिल हुए।

बैठक के दौरान सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सफलता के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की। सांसदों ने सशस्‍त्र बलों की भूमिका और उनके अडिग समर्पण की सराहना करते हुए ऑपरेशन की सफलता पर सर्वसम्‍मति से एक प्रस्‍ताव भी पारित किया। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजीजू ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले में जान गवांने वाले लोगों को श्रद्धांजलि भी दी गई।

इंडिया पार्लियामेंट्री पार्टी मीटिंग में एक रेजुलेशन पास हुआ। ऑपरेशन सिंदूर का सक्सेसफुल हमारा मिलेट्री एक्शन के बाद फिर ऑपरेशन महादेव का जो सक्सेस है। भारत के सेना को आर्म फोसेस को हमने अभिनंदन किया और सराहना करते हुए देश की ओर से हम हमेशा सेना के साथ खड़ा रहेंगे।

एनडीए संसदीय दल के प्रस्‍ताव में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के असाधारण नेतृत्‍व की सराहना करते हुए कहा गया कि उनके अटूट संकल्‍प, दूरदर्शी नेतृत्‍व और दृढ़ता ने सभी भारतीयों के हृदय में एकता और गर्व की भावना को पुन: जागृत किया।

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा रक्षा क्षेत्र में शुरू की गई सुधारों की श्रृंखला का भी जिक्र किया गया। ये सुधार ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निर्णायक साबित हुए। प्रस्‍ताव में कहा गया कि एनडीए सरकार मजबूत, विकसित और शांतिपूर्ण विकसित भारत के निर्माण के लिए अथक प्रयास कर रही है।

Editor

Recent Posts

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

22 मिनट ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

23 मिनट ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

32 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

35 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुई दु:खद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुई दु:खद घटना पर गहरा…

39 मिनट ago