भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

भारत और फिलीपींस के बीच आज नौ समझौतों पर हस्‍ताक्षर हुए। ये समझौते प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और फिलीपींस के राष्‍ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलदेज़ मार्कोस जूनियर की उपस्थिति में किए गए। इन समझौतों में दोनों देशों के बीच कूटनीतिक सहभागिता, आपराधिक मामलों, रक्षा, विज्ञान और तकनीक सहित अन्‍य क्षेत्रों में आपसी कानूनी सहायता संधि शामिल हैं।

मीडिया से बातचीत में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और फिलीपींस अपने राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, ऐसे में फिलीपींस के राष्‍ट्रपति की यात्रा विशेष महत्‍व रखती है। उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों के बीच प्राचीन काल से ही संबंध रहे हैं।

हमारा बाइलैटरल ट्रेड निरंतर बढ़ रहा है और 3 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर चुका है। इसे और मजबूत करने के लिए इंडिया आसियान फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के रिव्यू को जल्द से जल्द पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। साथ ही हमने द्विपक्षीय प्रोफेनशियल ट्रेड एग्रीमेंट की दिशा में काम करने का फैसला भी किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-फिलीपींस अपने संबंधों को महत्‍वपूर्ण साझेदारी के स्‍तर तक बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने और आतंकवाद के विरूद्ध लड़ाई में भारत का साथ देने के लिए फिलीपींस की सरकार और राष्‍ट्रपति के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकासात्‍मक सहभागिता के तहत भारत, फिलीपींस में क्विक इम्‍पैक्‍ट परियोजनाओं की संख्‍या बढ़ाएगा।

डेवलेपमेंट पार्टनरशिप के अंतर्गत हम फिलिपींस में ट्विट इंपेक्ट प्रोजेक्ट की संख्या बढ़ायेंगे। और फिलिपींस में सोवरेंट डाटा क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में भी सहयोग देंगे। धरती पर तो हमारी साझेदारी मजबूत है ही। और अब हमने अंतरिक्ष की भी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए आज समझौता भी किया गया है। मजबूत हो रहे रक्षा संबंध गहरे आपसी विश्वास का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगातार बढ़ रहा है और 3 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। उन्होंने आगे कहा कि भारत-आसियान मुक्त व्यापार समझौते की समीक्षा जल्द से जल्द पूरी करना उनकी प्राथमिकता होगी। फिलीपींस के राष्‍ट्रपति ने दोनों देशों के संबंधों महत्वपूर्ण बताया और पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की।

फिलीपींस के राष्‍ट्रपति ने भारत सरकार के आतिथ्‍य के लिए धन्‍यवाद दिया। उन्‍होंने कहा कि भारत और फिलीपींस दोनों रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। उन्होंने भारत के स्वदेशी रक्षा उद्योग के साथ साझेदारी में चल रहे फिलीपींस रक्षा आधुनिकीकरण की तीव्र गति पर भी संतोष व्यक्त किया।

Editor

Recent Posts

महाराष्ट्र के 305 तालुका सूखाग्रस्त घोषित, किसानों को मिलेगी पांच हजार रुपये की सहायता

महाराष्ट्र के 358 तालुकों में से 305 को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र…

33 सेकंड ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री ने व्यापार और ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में प्रगति पर चर्चा की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज व्यापार…

6 मिनट ago

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन…

11 मिनट ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम को पांच वर्षों के लिए 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) को…

14 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी कल लद्दाख में लगभग 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 अक्टूबर 2026 को दोपहर लगभग 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम…

16 मिनट ago

भारत की थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति इस वर्ष सितंबर में बढ़कर 11.39% हुई

देश में थोक मूल्‍य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्‍फीति सितंबर में बढ़कर 11 दशमलव तीन-नौ प्रतिशत…

1 घंटा ago