भारत

NEET PG 2024 आज देश भर के 170 शहरों में सफलतापूर्वक आयोजित की गई

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पीजी 2024 का आयोजन आज भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के एक स्वायत्त निकाय राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पीजी 2024 का आयोजन 170 शहरों में फैले 416 केंद्रों पर दो पालियों में किया गया था। परीक्षा एक ही दिन में दो पालियों में आयोजित की गई थी ताकि परीक्षा के लिए सर्वश्रेष्ठ और प्रतिष्ठित केंद्रों का चयन किया जा सके। राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) द्वारा 2,28,540 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। जहां तक संभव हो, अभ्यर्थियों को उनके राज्यों के भीतर परीक्षा केन्द्र आवंटित किए गए थे।

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पीजी 2024 के सुरक्षित और सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए, राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने दिल्ली में अपने द्वारका कार्यालय में एक केंद्रीय नियंत्रण केंद्र स्थापित किया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) का शासी निकाय, कार्यकारी निदेशक राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) के अधिकारियों ने अपनी टीमों के साथ परीक्षा के सुचारु संचालन पर कड़ी नजर रखी।

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पीजी 2024 के संचालन की निगरानी के लिए परीक्षा केंद्रों पर 1,950 से अधिक स्वतंत्र मूल्यांकनकर्ता और 300 उड़न दस्ते के सदस्यों को प्रतिनियुक्त किया गया था।

परीक्षा के बारे में किसी भी गलत सूचना को रोकने के लिए, राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने सोशल मीडिया की बारीकी से निगरानी की और यह सुनिश्चित किया कि हितधारकों को केवल प्रामाणिक जानकारी दी जाए।

विभिन्न एजेंसियों के बीच घनिष्ठ समन्वय के साथ-साथ बढ़े हुए सुरक्षा उपायों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पीजी 2024 के सुरक्षित और सुचारु संचालन को सुनिश्चित किया है, जिससे इस परीक्षा की विश्वसनीयता बनी हुई है।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना को गोताखोरी सहायता पोत परियोजना के अंतर्गत डीएससी ए21 (यार्ड 326) को सौंपा गया

गोताखोरी सहायता पोत (डीएससी) परियोजना के तहत निर्मित ‘डीएससी ए21’ को 20 नवंबर, 2026 को…

11 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश को समर्पित की बर्ड फ्लू (H5N1) की पहली स्वदेशी वैक्सीन

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम बढ़ाते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल बिहार में लगभग 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवमबर, 2026 को बिहार का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 1:15…

11 घंटे ago

ट्राइफेड ने दिल्ली हाट, आईएनए में आदि महोत्सव 2026 का आयोजन किया

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (ट्राइफेड)…

11 घंटे ago

RBI ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन विनियम, 2026 में दूसरा संशोधन जारी किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने हितधारकों से मिले सुझावों के आधार पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवम्‍बर, 2026 को पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।…

14 घंटे ago