आज देश भर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा- नीट यूजी आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा देश में पांच हज़ार से ज़्यादा केंद्रों पर और विदेश में 13 शहरों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए के अनुसार, परीक्षा के लिए 22 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। एनटीए ने कहा है कि परीक्षा सामग्री की उपलब्धता के संबंध में गलत जानकारी देने वाले 165 से अधिक टेलीग्राम चैनलों तथा 32 से अधिक इन्स्टाग्राम चैनलों पर कार्रवाई की गई है। एनटीए ने विद्यार्थियों से भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने और एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना पर ही भरोसा करने की अपील की है।
गृह मंत्रालय ने लोगों को व्हाट्सऐप वेब का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की सलाह…
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आज राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…
देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रहण प्रणाली को बदलते हुए, मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) तकनीक के…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। भारत के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आज नई दिल्ली से वीडियो…
भारत और नेपाल ने आज विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए आठ समझौतों पर हस्ताक्षर…