नेपाल में प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ आज संसद में पांचवीं बार विश्वास मत परीक्षण का सामना करेंगे। पुष्प कमल दहल के लिए विश्वास मत हासिल करना आज चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि प्रतिनिधि सभा में नेपाली कांग्रेस के 88 सदस्य और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी-एमाले के 79 सदस्य हैं। उधर नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी सेंटर) के पास केवल 32 सदस्य हैं।
25 दिसंबर, 2022 को प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त, पुष्प कमल दहल प्रचंड ने नेपाली कांग्रेस की जगह नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी-एमाले को गठबंधन में शामिल कर चौथी बार इस साल 20 मई को सदन में विश्वास मत हासिल किया।
पहली जुलाई को नेपाली कांग्रेस और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी-एमाले ने पार्टी अध्यक्ष केपी शर्मा ओली के नेतृत्व में एक राष्ट्रीय सर्वसम्मति सरकार बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
नेपाली कांग्रेस और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी-एमाले को 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में संयुक्त रूप से 166 सदस्यों का बहुमत है। नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी-एमाले और जनता समाजवादी पार्टी ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया। बहुमत के लिए 138 सदस्यों की आवश्यकता है।
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…
भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…
स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…