अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल के राष्ट्रपति और सेना, नए अंतरिम नेता का फैसला करने के लिए युवा प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत फिर से शुरू करेंगे

नेपाल में जारी राजनीतिक हलचल के बीच राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल, नेपाली सेना प्रमुख अशोकराज सिगडेल और युवा प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधियों के बीच आज अंतरिम सरकार का नेतृत्व तय करने के लिए बातचीत होगी। सूत्रों के अनुसार, युवा प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधियों ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवार चुना है।

सोमवार को शुरू हुए जेंजी प्रदर्शन की हिंसा में आज तक में कुल मृत्यु बढ़कर 30 हो गई है और कुल 1100 से ज्यादा लोगों ने नेपाल के विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज कराया है। सरकारी भवनों को प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी। राजनीतिक नेताओं और मंत्रियों को पीटा गया, उनके घरों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई, प्राइवेट प्रॉपर्टीज और बिजनेस जैसे हिल्टन होटल, हयात होटल एंड सेल ऑफिस, भारत भाटिनी सुपरमार्केट को भी नष्ट किया गया। स्थिति सुधारने के लिए नेपाली आर्मी ने शुक्रवार की सुबह 6 बजे तक काठमांडू घाटी में कर्फ्यू लगा दी है। वही आज जेंजी प्रतिनिधियों राष्ट्रपति रामचंद्र पटेल और नेपाली सेना के प्रमुख अशोक राज सिंह देल की मुलाकात के बाद राष्ट्रपति यह निर्णय लेंगे कि नेपाल की अंतिम सरकार की अगुवाई कौन करेगा।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

19 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

19 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago