भारत

नेस्‍टस 1 अप्रैल को अपना ‘7वां स्थापना दिवस’ मनाएगा इसमें आदिवासी शिक्षा में परिवर्तनकारी प्रभाव प्रदर्शित किया जाएगा

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अन्‍तर्गत एक स्वायत्त संगठन- राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (नेस्‍टस) 01 अप्रैल, 2025 को आकाशवाणी भवन, संसद मार्ग, नई दिल्ली में अपना 7वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। नेस्‍टस एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) की स्थापना और प्रबंधन करता है। ये विद्यालय आदिवासी छात्रों को कक्षा 6 से 12वीं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हैं।

इस स्थापना दिवस समारोह में जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम मुख्य अतिथि तथा जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके विशिष्ट अतिथि होंगे। जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव विभु नायर विशेष अतिथि के रूप में इस अवसर की शोभा बढ़ाएंगे। मंत्रालय और नेस्‍टस के वरिष्ठ अधिकारी भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इस स्थापना दिवस समारोह में गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मुख्य भाषण, ईएमआरएस के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा आदिवासी युवाओं को उनकी परंपराओं को संरक्षित करते हुए राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनाने में नेस्‍टस की भूमिका के बारे में बताने वाली एक विशेष प्रस्‍तुति भी शामिल होगी। इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट ईएमआरएस छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा जिसमें सुबह के सत्र में बारह छात्रों को सम्मानित किया जाएगा जबकि खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को शाम के कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। एक विशेष स्क्रीनिंग में पिछले वर्ष में ईएमआरएस की उल्लेखनीय उपलब्धियों को दर्शाया किया जाएगा। इसमें शिक्षा, कौशल विकास और समग्र विकास पर इसके प्रभाव के बारे में बताया जाएगा।

अपनी स्थापना के बाद से नेस्‍टस आदिवासी शिक्षा में एक परिवर्तनकारी शक्ति रही है जिसने देश भर में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के विस्तार का नेतृत्व किया है। ये विद्यालय आदिवासी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक कौशल विकास और उनकी सांस्कृतिक विरासत से एक मजबूत संबंध प्रदान करके सशक्तिकरण के केंद्र के रूप में कार्य कर रहे हैं। जनजातीय कार्य मंत्रालय के मार्गदर्शन में नेस्‍टस के आयुक्त अजीत कुमार श्रीवास्तव और उनकी टीम के निरंतर प्रयासों से नेस्‍टस ने बुनियादी ढांचे को बढ़ाने, शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती और आदिवासी छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच में उल्‍लेखनीय प्रगति की है।

जनजातीय कार्य मंत्रालय नेस्‍टस के माध्यम से आदिवासी समुदायों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सशक्त बनाने, उन्हें अपनी समृद्ध विरासत को संरक्षित करने, अपनी मातृभूमि में उन्नति करने तथा आधुनिक विश्व में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Editor

Recent Posts

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, खराब मौसम के बीच चार धाम यात्रा स्थगित

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण आज चार धाम यात्रा स्थगित रहेगी। मौसम…

10 मिनट ago

भारत वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का पहला मुकाबला आज दोपहर तिरुवनंतपुरम में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का पहला मैच आज…

14 मिनट ago

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार वर्षा से कई जिलों में सामान्‍य जन-जीवन अस्त-व्यस्त

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार वर्षा से कई जिलों में सामान्‍य…

16 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यूएन महासभा को किया संबोधित, मौजूदा वैश्विक संघर्ष और सीमा-पार आतंकवाद पर रहा फोकस

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि मौजूदा संघर्षों के बीच सभी पक्ष…

34 मिनट ago

रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्‍यता के दावे का पुरजोर समर्थन किया

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी…

37 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेल में महिला कबड्डी टीम और पुरुष कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेल में में महिला कबड्डी टीम और पुरुष कबड्डी टीम…

40 मिनट ago