बिज़नेस

वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-फरवरी) के दौरान देश में कुछ प्रमुख खनिजों के उत्पादन में शानदार वृद्धि

वित्त वर्ष 2023-24 में रिकॉर्ड उत्पादन स्तर पर पहुंचाने के बाद, वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-फरवरी) के दौरान देश में कुछ प्रमुख खनिजों के उत्पादन में शानदार वृद्धि देखी गई है। मूल्य के हिसाब से कुल एमसीडीआर खनिज उत्पादन में लौह अयस्क का हिस्सा 70 प्रतिशत है। वित्त वर्ष 2023-24 में लौह अयस्क का उत्पादन 274 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) था।

अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, लौह अयस्क का उत्पादन वित्त वर्ष 2023-24 (अप्रैल-फरवरी) में 252 एमएमटी से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-फरवरी) में 263 एमएमटी हो गया है। यह 4.4 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि दर्शाता है। मैंगनीज अयस्क का उत्पादन पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 3.0 एमएमटी से 12.8 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-फरवरी) में 3.4 एमएमटी हो गया है। बॉक्साइट का उत्पादन भी वित्त वर्ष 2023-24 (अप्रैल-फरवरी) में 21.9 एमएमटी से 3.6 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-फरवरी) में 22.7 एमएमटी हो गया है। लेड कंसन्ट्रेट का उत्पादन भी वित्त वर्ष 2023-24 (अप्रैल-फरवरी) में 340 टीएचटी से 3.5 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-फरवरी) में 352 टीएचटी हो गया है।

अलौह धातु क्षेत्र में, वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-फरवरी) में प्राथमिक एल्युमीनियम उत्पादन में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 0.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई जो वित्त वर्ष 2023-24 (अप्रैल-फरवरी) में 38.00 लाख टन से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-फरवरी) में 38.36 लाख टन (एलटी) हो गया। इसी तुलनात्मक अवधि के दौरान, परिष्कृत तांबे का उत्पादन 7.1 प्रतिशत बढ़कर 4.64 लाख टन से 4.97 लाख टन हो गया है।

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक, परिष्कृत तांबा उत्पादकों में शीर्ष 10 उत्पादकों में से एक और विश्व का चौथा सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक है। चालू वित्त वर्ष में लौह अयस्क के उत्पादन में निरंतर वृद्धि उपयोगकर्ता उद्योग यानी इस्पात में मजबूत मांग की स्थिति को दर्शाती है। एल्युमीनियम और तांबे में वृद्धि के साथ, ये वृद्धि रुझान ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, निर्माण, ऑटोमोटिव और मशीनरी जैसे उपयोगकर्ता क्षेत्रों में निरंतर मजबूत आर्थिक गतिविधि की ओर इशारा करते हैं।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

8 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

8 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

8 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

8 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

8 घंटे ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

12 घंटे ago