भारत

मध्‍यम और कम आय वाले लोगों के लिए गुणवत्‍तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने वाली नई अमृत भारत रेलगाडियां जल्‍द शुरू की जाएंगी: रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव

केन्‍द्रीय रेलवे और सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है कि मध्‍यम और कम आय वाले लोगों के लिए गुणवत्‍तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने वाली नई अमृत भारत रेलगाडियां जल्‍द शुरू की जाएंगी। चेन्‍नई में आज एकीकृत कोच कारखाने-आई.सी.एफ. के फर्निशिंग शेड में मीडिया से बातचीत के दौरान अश्विनी वैष्‍णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की परिकल्‍पना देश के हर नागरिक को विश्‍व स्‍तरीय सुविधा प्रदान करने की है।

ये वर्जन टू है अमृत भारत ट्रेन का। पूरी की पूरी अमृत भारत ट्रेन हमारे साधारण नागरिकों के लिए बनाई गई है। जनरल कोच में वही फैसिलिटीज़ हैं जो फैसिलिटी किसी प्रीमियम ट्रेन में होती है। उसमें कई फीचर्स नए देखेंगे। छोटी से छोटी चीजों का भी ध्‍यान रखा गया जैसे इसमें ये नंबर सपोर्ट है। तो हर चीज का बारीकी से ध्‍यान रखा गया है। मोदी जी का सबका साथ, सबका विकास का बहुत स्‍पष्‍ट मंत्र है। और उसी पे हम सब काम करत‍े हैं। और इसमें हर एक वर्ग के लिए अच्‍छी सुविधाएं हों, वैसा हमेशा प्रयास है।

Editor

Recent Posts

डीजीसीए ने जेवर में स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमानपत्‍तन (एनआईए) के लिए विमानपत्‍तन लाइसेंस प्रदान किया

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) को उत्तर प्रदेश के…

40 मिनट ago

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के नतीजे जारी

सिविल सेवा परीक्षा- सीएसई 2025 का अंतिम परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। संघ…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी कल दिल्ली में लगभग 33,500 करोड़ रुपये की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली में लगभग 33,500 करोड़…

1 घंटा ago

TDB-DST ने लिथियम-आयन बैटरियों के सतत पुनर्चक्रण हेतु मिनीमाइन्स क्लीनटेक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड को सहायता प्रदान की

महत्वपूर्ण खनिजों से संबंधित टिकाऊ प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने और घरेलू क्षमताओं को मजबूत करने…

1 घंटा ago

DGT, MSDE ने उन्नत ऑटोमोबाइल विनिर्माण में युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए बजाज ऑटो लिमिटेड के साथ Flexi-MoU पर हस्ताक्षर किए

उद्योग-आधारित कौशल विकास को मजबूत करने तथा सरकार और उद्योग के बीच सहयोग को और…

1 घंटा ago