बिज़नेस

GST की नई दरें आज आधी रात से लागू होंगी

जी.एस.टी.की नई दरें आज आधी रात से लागू हो रही हैं। आम लोगों को राहत देने के लिए उपभोक्ता वस्तुओं की एक विस्तृत श्रृंखला पर दरों में कमी की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से, जीएसटी सुधारों की अगली पीढ़ी की घोषणा की थी। उनका यह सपना 3 सितम्‍बर को साकार हुआ, जब जीएसटी परिषद ने नागरिकों के जीवन को आसान बनाने के लिए कई क्षेत्रों में कर दरों में कटौती की।

जीएसटी परिषद ने अप्रत्यक्ष कर प्रणाली को 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत की चार-स्तरीय संरचना से सरल बनाकर 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दो-स्तरीय संरचना में बदल दिया है। तंबाकू और विलासिता की वस्तुओं सहित चुनिंदा वस्तुओं के लिए 40 प्रतिशत का एक अतिरिक्त स्लैब की घोषणा की गई है। जीएसटी परिषद ने आम आदमी, श्रम-प्रधान उद्योगों, किसानों और कृषि, को ध्यान में रखते हुए ये निर्णय लिया है । नए ढांचे के तहत, उच्च तापमान वाले दूध, छेना, पनीर, पिज्जा ब्रेड और चपाती सहित खाद्य पदार्थों पर कोई कर नहीं लगेगा। ट्रैक्टर, कटाई मशीनरी और खाद बनाने वाली मशीनों पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है, जो कृषि क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार ने 350 सीसी तक के दोपहिया वाहनों पर भी जीएसटी को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया है। छोटी कारें, जिनपर पहले 28 प्रतिशत टैक्स लगता था, उन्हें नए जीएसटी सुधारों के तहत 18 प्रतिशत कर दिया गया है।

उपभोक्ता कार्य विभाग ने अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों के तहत राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर जीएसटी शिकायत निवारण की सुविधा शुरू की है। मंत्रालय ने कहा कि उपभोक्ता अब पोर्टल या टोल-फ्री नंबर 1 9 1 5 के माध्यम से सत्रह भाषाओं में अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

8 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों की विपणन पद्धतियों के वैधानिक नियमन की आवश्‍यकता की जांच के लिए केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने डॉक्‍टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्‍य फायदों सहित फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों…

8 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…

8 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

8 घंटे ago

भारत ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर बल दिया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…

8 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

8 घंटे ago