दुनिया भर में नव वर्ष 2025 का स्वागत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ किया गया

विश्‍व में धूमधाम, उत्‍साह, आतिशबाजी, सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों और खुशी के साथ नववर्ष का स्‍वागत किया गया।सबसे पहले प्रशान्‍त क्षेत्र के किरी‍बति में नववर्ष का स्‍वागत किया गया। नववर्ष का स्‍वागत समारोह अमरीकी समोआ में सबसे आखिर में आयोजित किया गया। सिडनी से लंदन तक नववर्ष को आशा और आकांक्षाओं के साथ मनाया गया। दुबई में विश्‍व के सबसे ऊंचे स्‍काईस्‍क्रैपर बुर्जखलीफा पर नववर्ष के स्‍वागत के लिए भव्‍य आतिशबाजी और रोशनी की गई। लंदन में कड़कड़ाती ठंड के बीच टेम्‍स नदी के तट पर शानदार आतिशबाजी की हुई। अमरीका, कनाडा, ब्राजील, अर्जेंटीना और बरमूडा में नव वर्ष के समारोह शुरू हो गए हैं।

भारत पारंपरिक हर्षोल्‍लास और धार्मिक भावना के साथ नए वर्ष का स्‍वागत कर रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नए साल के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मु ने नागरिकों से उज्जवल भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

8 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

8 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

9 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

9 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

9 घंटे ago