खेल

न्‍यूजीलैंड ने भारत के साथ तीन टेस्‍ट मैचों की श्रृंखला 3-0 से जीत ली

न्‍यूजीलैंड ने भारत के साथ तीन टेस्‍ट मैचों की श्रृंखला तीन-शून्‍य से जीत ली है। मुम्‍बई में आज खेले गए तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्‍ट मैच में उसने भारत को 25 रन से हराया। जीत के लिए 147 रन के जवाब में भारत की टीम 121 रन पर सिमट गई। न्‍यूजीलैंड के एजाज पटेल ने चार विकेट लिए। कप्‍तान रोहित शर्मा मात्र 11 रन पर आउट हुए जबकि शुभमन गिल और विराट कोहली केवल एक-एक रन बना पाए। न्‍यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन और दूसरी पारी में 174 रन बनाए थे। भारत की पहली पारी का स्‍कोर 263 रन था। इससे पहले न्‍यूजीलैंड ने भारत को पहले टेस्‍ट मैच में 8 विकेट से और दूसरे टेस्‍ट मैच में 113 रन से हराया था।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

3 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

5 घंटे ago