खेल

लाहौर में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण अफ्रीका के साथ दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया

लाहौर में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण अफ्रीका के साथ दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। दुबई में कल खेले गए सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश किया।

मंगलवार का दिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशी की खबर लेकर के आया। सेमीफइनल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। ऑस्‍ट्रेलिया की टीम ने भारत को जीत के लिए 265 रन का लक्ष्‍य दिया जिसको भारतीय टीम ने 48 ओवर 1 गेंद में 6 विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाकर हासिल कर लिया। विराट कोहली ने शानदार 84 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। श्रेयस अय्यर ने 45 और के एल राहुल ने 42 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 73 रन और एलेक्स कैरी ने 61 रन की पारी खेली। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे अधिक तीन विकेट झटके। टीम के मुख्‍य कोच गौतम गंभीर ने टीम के प्रदर्शन पर संतोष व्‍यक्‍त किया और इस बात पर जोर दिया कि काम अभी पूरा नहीं हुआ है।

लाहौर में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में इस समय दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड का मुकाबला जारी है। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला रविवार को होना है।

Editor

Recent Posts

चुनाव आयोग ने केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…

2 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…

4 मिनट ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

2 घंटे ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

2 घंटे ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

2 घंटे ago

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड्स एवं कॉन्क्लेव 2026 को संबोधित किया

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि विकास और पर्यावरण को विरोधी शक्तियों…

13 घंटे ago