बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एन.डी.ए. के नव-निर्वाचित विधायकों की कल पटना में बैठक होगी, जिसमें एन.डी.ए. विधायक दल का नेता चुना जाएगा। एन.डी.ए. के पांच घटक दलों 202 विधायक इस बैठक में शामिल होंगे।
इससे पहले, भाजपा और जनता दल यूनाइटेड अलग-अलग बैठकों में अपने-अपने विधानमण्डल दल का नेता चुनेंगे। यह बैठके कल होने की उम्मीद हैं। इस बीच, पटना के गांधी मैदान में नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी अंतिम चरण में हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की सम्भावना है।
एनडीए के विधायक दल की कल होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फिर से गठबंधन का विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना है। इसके बाद नीतीश कुमार राज भवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। चुनाव परिणाम आने के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता तथा अन्य सहयोगी दल नई एनडीए की सरकार के स्वरूप को लेकर लगातार बातचीत कर रहे हैं। अंतिम दौर की बातचीत के दौरान विधानसभा अध्यक्ष का पद, नयी सरकार के मंत्रिमंडल में भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को प्रतिनिधित्व दिए जाने पर चर्चा की जा रही है। इस मुद्दे पर आज सहमति बन जाने की संभावना है।
उधर, राष्ट्रीय जनता दल के नवनिर्वाचित विधायकों की कल पटना में बैठक हुई, जिसमें तेजस्वी प्रसाद यादव को विधायक दल का नेता चुना गया।
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…
जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…