भारत

NHAI ने आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की

एनएचएआई ने आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों में तेजी लाने के लिए आज राज्य प्रशासन के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की।

एनएचएआई के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने इस पहल का नेतृत्व किया। बैठक में एनएचएआई के सदस्य (प्रशासन) विशाल चौहान, प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश; आयुक्त सहारनपुर अटल कुमार राय; आयुक्त मुरादाबाद आंजनेय कुमार सिंह; आयुक्त मेरठ डॉ. ऋषिकेश भास्कर यशोद; कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले जिलों के जिलाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालयों के संबंधित अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

बैठक का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के मार्ग से संबंधित विभिन्न मुद्दों जैसे जल भराव, गड्ढे, पर्याप्त/अतिरिक्त सड़क रोशनी सुनिश्चित करना, राजमार्गों पर अवैध कट, सड़क सुरक्षा उपायों और सड़क संकेतकों का कार्यान्वयन आदि को संबोधित करना था।

बैठक को संबोधित करते हुए, एनएचएआई के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने प्रतिभागियों से अनुरोध किया कि वे कांवड़ यात्रा का संचालन सुचारू रूप से करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करें जिससे सड़क यात्रियों एवं तीर्थयात्रियों दोनों को कम से कम असुविधा हो। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय करने, पर्याप्त गश्ती वाहन, एम्बुलेंस, क्रेन तैनात करने तथा तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए टोल प्लाजा पर कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कांवड़ यात्रा के मार्ग पर यातायात प्रवाह को कुशलतापूर्वक प्रबंधित करने का भी निर्देश दिया।

एनएचएआई के सदस्य (प्रशासन) विशाल चौहान ने एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्माणाधीन परियोजनाओं के आसपास यात्रियों एवं तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने, उचित मोड़ प्रदान करने, अंधेरे स्थानों पर परावर्तक बोर्ड लगाने, जल निकासी कवर लगाने, अनधिकृत कटों को बंद करने और एम्बुलेंस और क्रेन जैसे आपातकालीन सेवा प्रदाताओं के संपर्क विवरण प्रमुखता से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होनेक कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए स्वच्छ शौचालय एवं सार्वजनिक सुविधाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए।

बैठक में धार्मिक एवं सामुदायिक आयोजनों के सुचारू संचालन के लिए समन्वय बढ़ाने हेतु विभिन्न सरकारी एजेंसियों के बीच सहयोगात्मक दृष्टिकोण पर भी प्रकाश डाला गया।

Editor

Recent Posts

मार्च में वस्तु और सेवा कर संग्रह 8 दशमलव 8 प्रतिशत बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया

इस वर्ष मार्च में कुल वस्तु और सेवा कर -जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष के इसी…

4 मिनट ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. श्री श्री शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जन्मदिन समारोह और गुरुवंदन महोत्सव में भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कर्नाटक के तुमकुरु स्थित श्री सिद्धगंगा मठ में डॉ. श्री…

9 मिनट ago

उपराष्ट्रपति ने सांसद सुधा मूर्ति द्वारा लिखित पुस्तक ‘टाइड्स ऑफ टाइम: भारत’स हिस्ट्री थ्रू मुरल्सट इन पार्लियामेंट’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के संविधान सदन में…

19 मिनट ago

जम्मू-कश्मीर में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…

5 घंटे ago