भारत

NHAI ने आगामी अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की

आगामी ‘अमरनाथ यात्रा’ के लिए तीर्थयात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने और तैयारियों में तेजी लाने के लिए आज एनएचएआई ने राज्य प्रशासन के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। एनएचएआई के अधिकार क्षेत्र में यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले एनएच-44 के 228 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर खंड के सभी हिस्सों की विस्तृत समीक्षा की गई।

एनएचएआई के चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने इस पहल का नेतृत्व किया। बैठक में एनएचएआई के सदस्य (तकनीकी) आलोक दीपांकर, जम्मू-कश्मीर सरकार के लोक निर्माण विभाग के सचिव भूपिंदर कुमार, एसीआर रामबन शोकित मट्टू, जम्मू-कश्मीर के एनएचएआई क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक का उद्देश्य राइडिंग सर्फेस, लेन चिह्नों, सड़क सुरक्षा संबंधी उपायों से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करना तथा यात्रा के दौरान क्षेत्र में मौसम की प्रतिकूल स्थिति के कारण उत्पन्न होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए पर्याप्त जनशक्ति और मशीनों के साथ समर्पित त्वरित प्रत्युत्तर टीमों की तैनाती करना था।

बैठक को संबोधित करते हुए एनएचएआई के चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने इस बात पर जोर दिया कि श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम करने और यात्रा की तैयारियों के लिए तुरंत सहायता प्रदान करने का भी निर्देश दिया।

एनएचएआई के सदस्य (तकनीकी) आलोक दीपांकर ने एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालयों को खराब मौसम के कारण अचानक बाढ़ या भूस्खलन जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त जनशक्ति और मशीनरी की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माणाधीन खंडों पर काम में तेजी लाने और तीर्थयात्रियों और अन्य यात्रियों की सुरक्षा के लिए उचित सड़क सतहों, लेन मार्किंग सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

एनएचएआई ने तैयारियों के एक हिस्से के रूप में, रामबन और अनंतनाग जिलों के अस्पतालों के लिए काजीगुंड एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से पांच एम्बुलेंस का बेड़ा प्रदान किया। जम्मू-कश्मीर के माननीय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज सार्वजनिक सेवा के लिए एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस समीक्षा बैठक में विभिन्न सरकारी एजेंसियों के बीच सहयोग की भावना प्रतिबिंबित हुई तथा श्रद्धालुओं के लिए सुचारू, सुरक्षित और परेशानी मुक्त अमरनाथ यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए एनएचएआई की प्रतिबद्धता प्रदर्शित हुई।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेल ने अक्टूबर 2026 में 145.07 मिलियन टन माल ढुलाई की

भारतीय रेलवे ने अक्टूबर 2026 के दौरान अपना शानदार परिचालन प्रदर्शन जारी रखा और माल…

1 घंटा ago

केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने पोलैंड में उच्चस्तरीय बैठकें कीं; AI, सेमीकंडक्टर और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर हुई बात

वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने 12 भारतीय…

1 घंटा ago

DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर से सतह से सतह पर मार करने वाली क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कल ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी…

8 घंटे ago

सरकार ने देश की स्वदेशी एआई क्षमताओं को मजबूत करने के लिए इंडिया एआई मिशन के अंतर्गत 3 नए स्वदेशी एआई फाउंडेशन मॉडल लॉन्च किए

भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। सरकार ने कल…

8 घंटे ago

NHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से महाराष्ट्र के शहरों में बालिकाओं की बिक्री और तस्करी की खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…

20 घंटे ago