भारत

NHAI ने दिल्ली के सुब्रतो पार्क एयरफोर्स स्टेशन पर यातायात की रुकावटों को दूर करने के लिए परियोजना शुरू की

धौला कुआं और दिल्ली हवाई अड्डे के बीच यातायात प्रवाह में सुधार लाने और कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए, एनएचएआई ने नई दिल्ली के सुब्रतो पार्क एयरफोर्स स्टेशन पर एलएचएस (गुरुग्राम की ओर) पर कैरिज्‍वे को 2 लेन से बढ़ाकर 4 लेन तक चौड़ा करने का काम शुरू किया है। यह परियोजना परेड रोड अंडरपास की शुरुआत में, सड़क के बाईं ओर यातायात की रुकावटों को दूर करने में मदद करेगी, जहां वर्तमान में दिल्ली से गुरुग्राम की ओर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित है। इस जंक्शन पर, कैरिज्‍वे के किनारे मेट्रो पिलर की मौज़ूदगी की वजह से सड़क एलएचएस पर 4-लेन से 2-लेन में सिमट जाती है। सड़क चौड़ीकरण के लिए जगह बनाने के लिए, नाले, परिधीय सड़क और एयरफोर्स स्टेशन के भवन का स्थानांतरण किया जा रहा है। इस परियोजना के लगभग छह महीने में पूरा होने की उम्मीद है।

इस परियोजना में आरटीआर फ्लाईओवर की शुरुआत में सुब्रतो पार्क एयर फ़ोर्स स्टेशन के पास एक नए पैदल पार पथ (एफओबी) का निर्माण भी शामिल है, जिससे पैदल यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा, इस परियोजना में जल की बेहतर निकासी के लिए भी उचित व्यवस्था होगी, जो वर्षा/सतही जल की कुशल निकासी में मदद करेगी।

यह पहल पर्यावरणीय स्थिरता पर भी केंद्रित है, जिसमें वृक्षारोपण की योजना के साथ-साथ निर्माण के दौरान प्रदूषण को कम करने के लिए एंटी-स्मोक गन और वाटर स्प्रिंकलर लगाने की योजना भी शामिल है। इसके अलावा, परियोजना के कार्यान्वयन के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात के प्रभावी प्रबंधन के लिए परियोजना स्थल पर ट्रैफ़िक मार्शल, टो-अवे क्रेन और सेफ़्टी कोन भी लगाए जाएँगे।

इस खंड के चौड़ीकरण से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और परिवहन नेटवर्क में महत्वपूर्ण सुधार आएगा और दिल्ली-गुरुग्राम की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी, जिससे आने-जाने वालों और निवासियों, दोनों को ही समान रूप से लाभ पहुँचेगा।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

6 मिनट ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

2 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

2 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

2 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

2 घंटे ago