बिज़नेस

NHAI की सहायक कंपनी DME डेवलपमेंट लिमिटेड (DMEDL) ने ग्रीन बॉन्ड जारी कर 775 करोड़ रुपये जुटाए

एनएचएआई की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी डीएमई डेवलपमेंट लिमिटेड (डीएमईडीएल) ने आज सड़क और राजमार्ग क्षेत्र में अपनी तरह के पहले ‘ग्रीन बॉन्ड’ जारी कर 775 करोड़ रुपये सफलतापूर्वक जुटाए। ‘ग्रीन बॉन्ड’ के सफल निर्गम पर बोलते हुए एनएचएआई के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, आईएएस, ने कहा, “मैं इस उत्साहजनक प्रतिक्रिया से बहुत प्रसन्न हूं और ऐसे निवेशकों को धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने इस अनूठी पेशकश का समर्थन किया है। सड़क और राजमार्ग क्षेत्र के लिए अपनी तरह की यह पहली पहल एक मानक स्थापित करेगी और निवेशकों के विविध समूह की भागीदारी को प्रोत्साहित करेगी।

इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए एनएचएआई के सदस्य (वित्त) और डीएमईडीएल के अध्यक्ष एनआरवीवीएमके राजेंद्र कुमार ने कहा कि ग्रीन बॉन्ड की उच्च मांग और सफल निर्गम डीएमईडीएल और एनएचएआई में निवेशकों के विश्वास को दर्शाता है और समग्र विकास के लिए बुनियादी ढांचे के विकास और पर्यावरण स्थिरता को संतुलित करने की हमारी प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करता है।

बोली प्रणाली के तहत आयोजित इस निर्गम का कुल आकार 775 करोड़ रुपये था, जिसमें आधार निर्गम आकार 500 करोड़ रुपये था और 275 करोड़ रुपये तक के ओवरसब्सक्रिप्शन के लिए ग्रीन-शू विकल्प था, जिसमें 7.23 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से प्रतिफल था।

‘ग्रीन बॉन्ड’ जारी करने से प्राप्त आय का उपयोग एवेन्यू प्लांटेशन, मीडियन प्लांटेशन, पशुओं के लिए अंडरपास का निर्माण, प्राकृतिक वर्षा जल निकासी, नवीकरणीय ऊर्जा (सौर) पर आधारित स्ट्रीट लाइट, अपशिष्ट पुनर्चक्रण एवं पुनः उपयोग तथा वर्षा जल संचयन जैसी गतिविधियों पर व्यय के लिए किया गया है।

अगस्त 2020 में निगमित, ‘डीएमई डेवलपमेंट लिमिटेड’ दिल्ली-मुंबई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के वित्तपोषण, निर्माण और संचालन के लिए एनएचएआई का पूर्ण स्वामित्व वाला स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) है और इसे क्रिसिल, केयर और इंडिया रेटिंग से एएए रेटिंग मिली है। डीएमईडीएल का लक्ष्य ऋण और बॉन्ड के माध्यम से बैंकों और वित्तीय बाजार से लगभग 48,000 करोड़ रुपये जुटाना है और इसने प्रमुख दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे परियोजना के कार्यान्वयन के लिए लगभग 43,000 करोड़ रुपये सफलतापूर्वक जुटाए हैं।

Editor

Recent Posts

सरकार ने ईंधन आपूर्ति की स्थिति और निर्बाध ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी

पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर अंतर-मंत्रालयी बैठक का आज राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में…

1 मिनट ago

छत्तीसगढ़ के छह जिलों में 108 नक्‍सलियों ने समर्पण किया

गृह मंत्रालय ने बताया है कि छत्तीसगढ़ के छह जिलों में 108 नक्‍सलियों ने समर्पण…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को जारी करेंगे पीएम‑किसान की 22वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च 2026 को गुवाहाटी (असम) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम‑किसान)…

3 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेश से अमरीका को 50 वर्ष में पहली तेल रिफाइनरी मिलने की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेश से…

4 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार 12 वर्ष से अधिक समय से कोमा में रहे व्यक्ति के लिए निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पहली बार 32 वर्षीय एक व्यक्ति को निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी…

4 घंटे ago

CCI ने क्यूब-वी द्वारा डीवाईआईपीएल, डीवीआईपीएल, डीजीआईपीएल और डीटीईएचपीएल के सड़क परिसंपत्ति व्यवसाय के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

प्रस्तावित संयोजन में क्यूब हाइवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर वी प्राइवेट लिमिटेड ( क्यूब वी ) और…

4 घंटे ago