भारत

NHAI ने 5 एक्सप्रेस-वे और 22 एक्सेस नियंत्रित राजमार्गों को ग्रीन फील्ड कॉरिडोर के अंतर्गत लिया: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 9,860 किलोमीटर की लंबाई वाले पांच एक्सप्रेस-वे और 22 एक्सेस नियंत्रित राजमार्गों को ग्रीन फील्ड कॉरिडोर के अंतर्गत लिया है। आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में नितिन गडकरी ने कहा कि एक्सप्रेसवे और एक्सेस नियंत्रित राजमार्गों की अनुमानित परियोजना लागत चार लाख 19 हजार 130 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 में 969 किलोमीटर और 2023-24 में 612 किलोमीटर की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं पूरी की गईं। नितिन गडकरी ने कहा कि उनका मंत्रालय नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी देने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए सभी प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि आवश्यक मंजूरी और अनुमोदन की उपलब्धता की पूर्ति के लिए विभिन्न स्तरों पर सभी संबंधित पक्षों के साथ नियमित बैठकें आयोजित की जाती हैं।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

8 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

11 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

11 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

11 घंटे ago