भारत

सेना के जवान से अभद्रता करने के मामले में एनएचएआई की सख्ती, टोल एजेंसी का कॉन्ट्रैक्ट रद्द

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 17 अगस्त 2025 को मेरठ–करनाल सेक्शन (एनएच-709A) स्थित भूनी टोल प्लाजा पर टोल स्टाफ द्वारा सेना के जवान से अभद्र व्यवहार किए जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित टोल एजेंसी का अनुबंध तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। साथ ही, एजेंसी को एक वर्ष तक किसी भी निविदा प्रक्रिया में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। एनएचएआई ने इस टोल एजेंसी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके अतिरिक्त, एजेंसी की 3.66 करोड़ रुपये की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी को जब्त करते हुए भूनी टोल प्लाजा पर क्षतिग्रस्त हुए उपकरणों और बुनियादी ढांचे की मरम्मत/प्रतिस्थापन लागत के लिए समायोजित किया जाएगा।

इस मामले में टोल एजेंसी मेसर्स धर्म सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उसका जवाब असंतोषजनक पाया गया। जाँच में एजेंसी अनुबंध शर्तों का उल्लंघन करती पाई गई, जिसमें टोल स्टाफ की अभद्रता, हाथापाई, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाना और शुल्क वसूली कार्यों में बाधा शामिल है।

भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए, एनएचएआई ने सभी टोल कलेक्शन एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे अपने उन कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें जो सड़क उपयोगकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं। साथ ही सभी टोल एजेंसियों को अपने स्टाफ को सड़क उपयोगकर्ताओं से शालीन व्यवहार और संवाद कौशल पर प्रशिक्षण देने के लिए भी कहा गया है। एनएचएआई ने ‘टोल प्लाजा पर ग्राहक बातचीत और संचार कौशल को बढ़ाना’ विषय पर सभी टोल प्लाजा कर्मचारियों के लिए एक प्रशिक्षण भी आयोजित किया था।

एनएचएआई का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुगम यात्रा अनुभव प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है और टोल स्टाफ द्वारा असभ्य व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

2 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

2 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

2 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

2 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

2 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

2 घंटे ago