भारत

NHAI वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1 अप्रैल 2026 से फास्टैग वार्षिक पास शुल्क में संशोधन करेगा

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए फास्टैग वार्षिक पास की लागू फीस को मौजूदा 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,075 रुपये करने की घोषणा की है। बढ़ी हुई फीस 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी। फीस में यह संशोधन राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दर निर्धारण एवं संग्रह) नियम, 2008 के प्रावधानों के अनुसार किया गया है। 56 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं के साथ, निजी वाहन मालिकों के बीच फास्टैग वार्षिक पास का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है।

संशोधित दर वैध फास्टैग वाले पात्र गैर-व्यावसायिक वाहनों पर लागू होगी, जो राष्ट्रीय राजमार्गों और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पर लगभग 1,150 टोल प्लाजा पर वार्षिक पास सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं। फास्टैग वार्षिक पास से फास्टैग को बार-बार रिचार्ज करने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है। एक बार का शुल्क भुगतान एक वर्ष की वैधता या 200 टोल प्लाजा को पार करने के लिए मान्य होता है। यह पास वैध फास्टैग वाले सभी गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए लागू है।

राजमार्ग यात्रा ऐप या भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की वेबसाइट के माध्यम से एकमुश्त शुल्क का भुगतान करने के बाद वाहन से जुड़े मौजूदा फास्टैग पर वार्षिक पास दो घंटे के भीतर सक्रिय हो जाता है।

15 अगस्त 2025 को लॉन्च किए गए फास्टैग वार्षिक पास को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया इस बात को रेखांकित करती है कि यह देश भर में राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को अधिक सुविधा और लागत प्रभावी यात्रा विकल्प प्रदान करता है।

Editor

Recent Posts

बैंकॉक में तीरंदाजी पैरा सीरीज में पायल नाग ने शीतल देवी को हराकर स्वर्ण पदक जीता

बैंकॉक में विश्व पैरा तीरंदाजी सीरीज़ में 18 वर्षीय पायल नाग ने महिला कंपाउंड स्पर्धा…

1 घंटा ago

राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटन्स को 6 रनों से हराया, डेल्ही कैपिटल ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से मात दी

आईपीएल क्रिकेट में कल राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटन्स को 6 रन से हराया। राजस्थान…

1 घंटा ago

दुनियाभर में आज ईस्टर मनाया जा रहा है

दुनियाभर में आज ईस्टर मनाया जा रहा है। यह अवसर प्रार्थना, पश्चाताप और यीशु मसीह…

1 घंटा ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए 48 घंटे…

1 घंटा ago

ईरान में फंसे 345 भारतीय मछुआरे आर्मेनिया के रास्‍ते चेन्नई लौटे

पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच ईरान में फँसे तीन सौ पैंतालीस भारतीय मछुआरे कल…

1 घंटा ago

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने चिनार कोर की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने 4 अप्रैल, 2026 को श्रीनगर स्थित…

15 घंटे ago