भारत

एनएचआरसी ने मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में दलित समुदाय से संबंधित कक्षा 4 के छात्र की शिक्षक द्वारा कथित पिटाई और जातिवादी टिप्पणियों का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया है कि 28 जुलाई 2026 को मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के उकावल गांव में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 4 के एक छात्र पर एक शिक्षक द्वारा हमला किया गया और उसे जातिवादी गालियां दी गईं। बताया जाता है कि दलित समुदाय के लड़के को अपनी बोतल से पानी पीते देख शिक्षक क्रोधित हो गया था।

आयोग के अनुसार, यदि समाचार रिपोर्ट में दी गई जानकारी सही है, तो यह मानवाधिकार के गंभीर उल्लंघन का मामला है। आयोग ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में पीड़ित को दी गई वैधानिक राहत की स्थिति का विवरण भी शामिल होना चाहिए।

1 अगस्त 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लड़के ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

Editor

Recent Posts

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

14 घंटे ago

डीआरडीओ ने अधिक ऊंचाई वाले उन्नत पैराशूट का पहला लाइव जंप परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन – डीआरडीओ ने अधिक ऊंचाई वाले ड्रॉप ज़ोन में से…

14 घंटे ago

भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक मालवाहक जहाज, एमवी रोयाड माम्मादोव पर हुए हमले की निंदा की

भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक मालवाहक जहाज, एमवी रोयाड माम्मादोव पर हुए हमले की…

14 घंटे ago

वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा

बेल्जियम में जन्मे वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को आइसक्यूब न्यूट्रिनो वेधशाला में योगदान और खगोलीय स्रोतों…

14 घंटे ago

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 25 वर्षों के निरंतर, अखंड नेतृत्व पर बधाई देने का प्रस्ताव पारित किया

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सरकार के मुखिया के रूप में…

16 घंटे ago