भारत

NHRC ने अंबाला जिले के शाहजादपुर में दूषित पेयजल के सेवन से पीलिया के कारण एक लड़की की मृत्यु का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में छपी उस खबर का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया गया है कि हरियाणा में अंबाला जिले के शाहजादपुर में दूषित पेयजल के सेवन से पीलिया के कारण एक 12 वर्षीय लड़की की मृत्यु हो गई। इलाके में कई अन्य बच्चों में भी पीलिया की पुष्टि हुई है। निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में सार्वजनिक नल से आपूर्ति किया जा रहा पेयजल दूषित है।

आयोग ने पाया है कि समाचार रिपोर्ट में उल्लिखित तथ्य, यदि सत्य हैं, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा हैं। तदनुसार, आयोग ने हरियाणा के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने कहा है कि रिपोर्ट में उपचार करा रहे पीड़ित बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति और प्रशासन की ओर से इस समस्या के समाधान के लिए उठाए जा रहे कदमों का विवरण शामिल होना चाहिए।

3 अगस्त 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुरू में लड़की का इलाज स्थानीय अस्पताल में पीलिया के लिए किया गया था। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

Editor

Recent Posts

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

13 घंटे ago

डीआरडीओ ने अधिक ऊंचाई वाले उन्नत पैराशूट का पहला लाइव जंप परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन – डीआरडीओ ने अधिक ऊंचाई वाले ड्रॉप ज़ोन में से…

13 घंटे ago

भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक मालवाहक जहाज, एमवी रोयाड माम्मादोव पर हुए हमले की निंदा की

भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक मालवाहक जहाज, एमवी रोयाड माम्मादोव पर हुए हमले की…

14 घंटे ago

वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा

बेल्जियम में जन्मे वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को आइसक्यूब न्यूट्रिनो वेधशाला में योगदान और खगोलीय स्रोतों…

14 घंटे ago

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 25 वर्षों के निरंतर, अखंड नेतृत्व पर बधाई देने का प्रस्ताव पारित किया

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सरकार के मुखिया के रूप में…

15 घंटे ago