भारत

NHRC ने इंदौर में दूषित पानी पीने से सात लोगों की मौत पर स्वतः संज्ञान लिया; 40 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से कम से कम सात लोगों की मौत एवं 40 से ज्यादा लोगों के बीमार पड़ने की मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। खबरों के अनुसार, स्थानीय निवासी कई दिनों से दूषित पानी की आपूर्ति की शिकायत कर रहे थे लेकिन अधिकारियों ने इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

आयोग के अनुसार, अगर मीडिया रिपोर्ट में कही गई बातें सही है तो इससे यह पीड़ितों के मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मुद्दा उठता है। अतः आयोग ने मध्य प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के अंदर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

31 दिसंबर 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इलाके में पीने का पानी पहुंचाने वाली मुख्य पाइपलाइन एक सार्वजनिक शौचालय के नीचे से गुजरती है। पाइपलाइन में रिसाव होने के कारण सीवेज का पानी पीने के पानी में मिल गया था। इसके अलावा, इलाके में कई जल वितरण लाइनें भी टूटी हुई थी जिसके कारण दूषित पानी घरों तक पहुंच रहा था।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

15 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

17 घंटे ago