भारत

NHRC ने तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में उच्च जाति के कुछ लड़कों द्वारा अनुसूचित जाति के एक छात्र पर कथित हमले पर संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में अनुसूचित जाति के कक्षा-11 के छात्र पर उसके इलाके के उच्च जाति के कुछ लड़कों के हमले संबंधी मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। पीड़ित छात्र परीक्षा देने के लिए बस से जा रहा था उसी दौरान यह घटना घटी। अपराधियों ने उसे बस से बाहर खींचकर दरांती से हमला किया जिसमें छात्र के बाएं हाथ की उंगलियां कट गईं। बीच-बचाव की कोशिश में पीड़ित के पिता पर भी हमला किया गया। आयोग ने कहा कि समाचार रिपोर्ट यदि सत्य है तो पीड़ित छात्र के मानवाधिकारों का यह गंभीर उल्लंघन है। इसी अनुसार उसने तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक और थूथुकुडी जिला कलेक्टर को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

12 मार्च, 2025 की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार छात्र पर हमले के बाद हमलावर भाग गए। छात्र को तुरंत इलाज के लिए तिरुनेलवेली सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सात घंटे की लंबी सर्जरी के बाद डॉक्टरों की टीम उसकी उंगलियां फिर से जोड़ने में कामयाब रही।

Editor

Recent Posts

कैबिनेट ने आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण एवं ट्रैकिंग (IVFRT) स्कीम जारी रखने की मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1800 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण…

16 सेकंड ago

कैबिनेट ने 28,840 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना – संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सरकार के बजटीय सहयोग से…

4 मिनट ago

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया- कोविड के बाद एक हजार से अधिक रेलगाडियां शुरू की गई

रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है कि देश में कोविड के बाद लगभग एक…

11 मिनट ago

लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया

लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक वित्त…

13 मिनट ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी

पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी है।…

17 मिनट ago

छत्तीसगढ़ में आज माओवादी संगठन के एक शीर्ष नेता पापा राव समेत कुल 18 माओवादियों ने समर्पण किया

छत्तीसगढ़ में आज माओवादी संगठन के एक शीर्ष नेता पापा राव समेत कुल 18 माओवादियों…

21 मिनट ago