भारत

NHRC ने छत्तीसगढ़ में एक सीमेंट फैक्ट्री से निकलने वाली जहरीली गंध के कारण सरकारी स्कूल के 38 छात्रों के बीमार पड़ने की कथित घटना का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है कि 22 जनवरी, 2025 को छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में एक सरकारी स्कूल के लगभग 38 छात्र पास की सीमेंट फैक्ट्री से निकलने वाली जहरीली गंध को सूंघने के बाद बीमार पड़ गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छात्रों ने मतली, उल्टी और बेचैनी की शिकायत की और वे बेहोश होने लगे।

आयोग ने पाया है कि मीडिया रिपोर्ट की सामग्री, यदि सत्य है, तो पीड़ित छात्रों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। तदनुसार, इसने छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसमें बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति और लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले कथित स्वास्थ्य खतरे से निपटने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी शामिल होने की उम्मीद है।

23 जनवरी, 2025 को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, सीमेंट प्लांट कचरे को विघटित करने और वैकल्पिक ईंधन तैयार करने के लिए “फॉस्फोरस पेंटासल्फाइड” रसायन का उपयोग करता है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रक्रिया को तेज़ करने के लिए, प्लांट कभी-कभी अधिक मात्रा में रसायनों का उपयोग करता है।

Editor

Recent Posts

देश के सी-फूड निर्यात में पिछले ग्यारह वर्ष में औसतन सात प्रतिशत की वार्षिक दर से मजबूत और निरंतर वृद्धि दर्ज की

भारत का मत्स्य पालन क्षेत्र खाद्य सुरक्षा, रोजगार, निर्यात आय और सतत् आजीविका में एक…

1 घंटा ago

सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराया

आई.पी.एल. क्रिकेट में, सनराइजर्स हैदराबाद ने कल रात कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट…

4 घंटे ago

विश्वभर के ईसाई समुदाय आज गुड फ्राइडे मना रहे हैं

विश्वभर के ईसाई समुदाय आज गुड फ्राइडे मना रहे हैं। यह दिन ईसा मसीह के…

4 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरश ने पश्चिम एशिया संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरश ने पश्चिम एशिया संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया…

4 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हुए हमलों की निंदा करते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया

भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा बल यू.एन.आई.एफ.आई.एल. में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर…

5 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के मालदा न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने की जांच NIA को सौंपी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में न्यायिक अधिकारियों पर…

5 घंटे ago