भारत

NHRC ने ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में एक लड़की की कथित तौर पर आत्मदाह से हुई मौत का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। इसमें बताया गया है कि 6 अगस्त 2025 को ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में एक 19 वर्षीय लड़की ने आत्मदाह कर लिया था। पुलिस पर आरोप है कि उसके पूर्व पुरुष मित्र द्वारा उसे ब्लैकमेल करने की शिकायत पर लगभग छह महीने तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। कथित तौर पर वह लड़की की अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दे रहा था।

आयोग ने पाया है कि यदि समाचार रिपोर्ट सही है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। इसलिए उसने ओडिशा के पुलिस महानिदेशक को एक नोटिस जारी कर मामले की विस्तृत रिपोर्ट और जाँच की स्थिति दो सप्ताह के भीतर देने को कहा है।

7 अगस्त 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लड़की केंद्रपाड़ा जिले के एक कॉलेज में पढ़ रही थी। उसके पिता ने आरोप लगाया कि उसका एक पूर्व पुरुष मित्र उसे नियमित रूप से ब्लैकमेल कर रहा था। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने लगभग छह महीने पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन न तो कोई प्राथमिकी दर्ज की गई और न ही कथित अपराधी के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई। बल्कि एक पुलिस अधिकारी ने कथित तौर पर उन्हें इस मामले को आगे बढ़ाने से हतोत्साहित किया और ब्लैकमेल करने वाले का फ़ोन नंबर ब्लॉक करने का सुझाव दिया।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

4 घंटे ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

4 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

5 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

5 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

5 घंटे ago