भारत

NHRC ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले में 20 वर्षीय युवती के साथ कथित सामूहिक बलात्कार का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें कहा गया है कि मध्य प्रदेश के सीधी जिले में अपने मंगेतर के साथ घूमने गई 20 वर्षीय युवती के साथ चार लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया और उसके साथी पर भी हमला किया। बताया जा रहा है कि हमलावरों से बचकर भागने में कामयाब होने के बाद वे प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचे।

आयोग ने पाया है कि यदि समाचार रिपोर्ट की विषय-सामग्री सत्य है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। इसलिए उसने मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

रिपोर्ट में जांच की स्थिति के साथ-साथ पीड़िता के स्वास्थ्य का विवरण भी शामिल होने की अपेक्षा है।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

4 घंटे ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

4 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

5 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

5 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

5 घंटे ago