राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बिहार में पटना के मोकामा क्षेत्र में 24 अप्रैल, 2025 को एक सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन करने से 100 से अधिक बच्चों के बीमार होने की मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। कथित तौर पर, रसोइए ने भोजन में से मरा हुआ सांप निकालने के बाद बच्चों को खाना परोसा था
आयोग ने कहा है कि यदि यह मीडिया रिपोर्ट सत्य है, तो यह विद्यार्थियों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। आयोग ने बिहार सरकार के मुख्य सचिव और पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और रिपोर्ट में बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति को भी शामिल करने के लिए कहा है।
25 अप्रैल, 2025 को मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, करीब 500 बच्चों ने मध्याह्न भोजन किया था। बच्चों के बीमार होने की घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी थी।
विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज थिम्फू में भूटान के विदेश मंत्री ल्योन्पो डी.…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता अनंत नाग जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से…
कोयला मंत्रालय 17 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 16वें…
भारत सरकार ने तत्काल प्रभाव से तीन साल की अवधि के लिए या अगले आदेश…
सरकार ने 3 लाख रुपये तक के छोटे निर्यात माल के लिए पंजीकरण-सह-सदस्यता प्रमाणपत्र (आरसीएमसी)…
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अपनी निरंतर कार्रवाई जारी रखते हुए, राजस्व खुफिया निदेशालय…