भारत

NHRC ने आंध्र प्रदेश में जहरीली गैस के कारण दो श्रमिकों की मौत और एक अन्य के घायल होने की खबर का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है कि 11 जून, 2025 को आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में एक दवा कंपनी के अपशिष्ट उपचार संयंत्र में रात्रि पाली के दौरान काम करते समय जहरीली गैस की वजह से दो कर्मचारियों की मौत हो गई और एक अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कथित तौर पर, पीड़ित कर्मचारी जहरीली गैस की वजह से बेहोश हो गए, ऐसा संदेह है कि यह गैस अपशिष्ट उपचार प्रक्रिया के दौरान छोड़ी गई थी।

आयोग ने जांच की है कि अगर समाचार रिपोर्ट की सामग्री सच है, तो पीड़ितों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। इसलिए, आयोग ने आंध्र प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव और अनकापल्ली के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

रिपोर्ट में घायल व्यक्ति के स्वास्थ्य की स्थिति, जिसका कथित तौर पर अस्पताल में इलाज चल रहा है, तथा उसे और मृतक के निकटतम संबंधी को यदि कोई मुआवजा दिया गया है, तो उसका विवरण भी शामिल होने की उम्मीद है।

Editor

Recent Posts

IMD ने चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी निर्णय लेने में समर्थन करने वाली प्रणाली देश को समर्पित की

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी…

34 मिनट ago

बैडमिंटन: डेनमार्क ओपन 2026 आज से ओडेसा में शुरू होगा

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज ओडेंस में शुरू हो रहा है। दो ओलंपिक पदक विजेता…

2 घंटे ago

चुनाव आयोग ने सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया

निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के प्रयास…

2 घंटे ago

केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन को एमआरपी के 30% तक सीमित किया

केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर लाभ को अधिकतम खुदरा मूल्य के 30% तक…

2 घंटे ago

सरकार ने इस्पात क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार किया

सरकार ने राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार कर लिया है। ये वैश्विक स्तर…

2 घंटे ago

भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़ 41 लाख से अधिक हो गई

भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़…

2 घंटे ago