राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने उस मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है, जिसमें 26 जून, 2025 को ओडिशा के गंजम जिले में दूसरे समुदाय के कुछ लोगों द्वारा मवेशियों की तस्करी करने के संदेह में अनुसूचित जाति के दो व्यक्तियों की पिटाई की गई। इतना ही नहीं, उन्हें घास खाने और नाले का पानी पीने के लिए भी मजबूर किया गया। उनके मोबाइल फोन छीन लिए गए और उनके सिर भी जबरन मुंडवा दिए गए।
आयोग ने पाया है कि अगर समाचार रिपोर्ट की सामग्री सच है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। आयोग ने ओडिशा के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को मामले का नोटिस भेजकर 2 सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
रिपोर्ट में अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई तथा पीड़ितों को प्रदान किए गए मुआवजे (यदि कोई हो) का विवरण शामिल होने की उम्मीद है।
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…
जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…