अंतर्राष्ट्रीय

क्वाड सदस्य देशों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की; अपराधियों के खिलाफ बिना किसी देरी के कार्रवाई करने का आह्वान किया

क्‍वाड संगठन के सदस्‍य देशों ने पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों, षडयंत्रकर्ताओं और धन उपलब्‍ध कराने वालों को तुरंत दंडित करने के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र के सदस्‍य देशों से सहयोग करने का आह्वान किया है।

अमरीका के वॉशिंगटन डीसी में आयोजित क्‍वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के संयुक्‍त बयान में पहलगाम आतंकी हमले की कड़े शब्‍दों में आलोचना की गई है। बैठक में सीमापार आतंकवाद सहित सभी प्रकार के आतंकवाद की घोर निंदा की गई है।

बैठक में आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए संगठन ने क्‍वाड महत्‍वपूर्ण खनिज पहल का भी शुभारंभ किया। इसका उद्देश्‍य हिंद-प्रशांत देशों में इस खनिज की आपूर्ति को सुरक्षित रखने और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करना है।

क्‍वाड नेताओं ने मुंबई में भविष्‍य भागीदारी की क्‍वाड बंदरगाह स्‍थापित करने की एक योजना भी बनाई है। क्‍वाड संगठन स्‍वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति कटिबद्ध है। सदस्‍य देशों ने साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ संघर्ष के प्रति प्रतिबद्धता भी प्रकट की।

क्वाड सदस्य देशों ने पूर्वी चीन सागर और दक्षिण चीन सागर की स्थिति के बारे में गंभीर चिंता व्यक्त की है। संयुक्त बयान में उन्होंने कानून के शासन, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। बयान में खतरनाक और उकसावेपूर्ण कार्रवाइयों, विशेष रूप से वॉटर कैनन के असुरक्षित उपयोग और दक्षिण चीन सागर में टक्‍कर या अवरुद्ध करने की कार्रवाइयों के बारे में चिंता व्यक्त की गई। सदस्य देशों ने कहा कि इस तरह की कार्रवाइयों से क्षेत्र में शांति और स्थिरता को खतरा पहुंचता है।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने राज्यों को कर हस्तांतरण के रूप में 1,09,019 करोड़ रुपये अग्रिम जारी किए

केंद्र सरकार ने आज राज्यों को कर हस्तांतरण की नियमित किस्त के रूप में एक…

5 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एंटीगुआ और बारबुडा के गवर्नर जनरल से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज सेंट जॉन्स में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम…

5 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में…

5 घंटे ago

UIDAI ने 300 ऑफलाइन सत्यापन चाहने वाली संस्थाओं (ओवीएसई) को ऑनबोर्ड किया

लोगों के बीच आधार ऐप के बढ़ते उपयोग को देखते हुए, यूआईडीएआई ने जनवरी में…

5 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 के समापन सत्र को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की…

5 घंटे ago

डॉ. जितेंद्र सिंह ने अंतरिक्ष मलबा सक्रियता से हटाने और कक्षा में ही अंतरिक्ष सेवा प्रदान करने के कॉसमोसर्व स्पेस की बेस-1 सुविधा का हैदराबाद में उद्घाटन किया

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक,…

5 घंटे ago