भारत

NHRC ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में सार्वजनिक रूप से एक प्रेमी युगल की पिटाई की रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के चोपड़ा डिवीजन के लक्ष्मीपुर गांव में दिनांक 29 जून, 2024 को कथित तौर पर एक राजनीतिक दल से जुड़े लोगों के एक समूह द्वारा सार्वजनिक रूप से बेरहमी से पीटे गए एक प्रेमी युगल के मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। मीडिया रिपोर्ट में सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी उद्धृत किया गया है।

दिनांक 30 जून, 2024 को जारी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित प्रेमी युगल के बीच प्रेम संबंध के आरोपों पर नाराज ग्रामीणों ने एक जन सुनवाई (पंचायत) में चर्चा की थी। तभी बदमाशों ने दोनों को पीटना शुरू कर दिया। कथित तौर पर, मुख्य अपराधी पर पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ राजनीतिक दल से जुड़ा होने का आरोप है और उसे वायरल वीडियो में दर्शकों के रूप में लोगों की भीड़ से घिरे जोड़े को गंभीर रूप से पीटते हुए देखा गया है।

आयोग ने पाया है कि समाचार रिपोर्ट की सामग्री, यदि सही है, तो यह प्रेमी युगल के मानव अधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। तदनुसार, आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में, मामले में पुलिस द्वारा की गई जांच की स्थिति, पीड़ितों के स्वास्थ्य स्थिति और उन्हें प्रदान किया गया चिकित्सा उपचार, यदि कोई हो, शामिल होना चाहिए। आयोग राज्य सरकार द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए/उठाए जाने वाले प्रस्तावित कदमों के बारे में भी जानना चाहेगा कि राजनीतिक रूप से संरक्षित गुंडों द्वारा नागरिकों के मानव अधिकारों के उल्लंघन की ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपने महानिदेशक (अन्‍वेषण) को तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्‍व में एक टीम गठित करने, घटना स्थल का दौरा कर मामले में मौके पर ही तथ्यान्वेषी जांच करने और जल्द से जल्द आयोग को एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।

नोटिस जारी करते हुए, आयोग ने आगे कहा है कि कानून के डर के बिना उक्‍त घटना में बदमाशों द्वारा की गई क्रूर और अपमानजनक हरकतें यह दर्शाती है कि राज्य के अधिकारियों ने न तो अतीत में हुई शर्मनाक घटनाओं से और न ही राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा जताई गई चिंता से कोई सबक सीखा है।

आयोग ने कहा है कि यह हाल ही में पश्चिम बंगाल राज्य में हुई एक अलग घटना नहीं है, जिसमें अनियंत्रित तत्वों द्वारा कानून को अपने हाथ में ले लिया गया है, निर्दोष लोगों, विशेषकर महिलाओं को पीड़ित किया गया है। जैसा कि उक्‍त समाचार रिपोर्ट में बताया गया है, इसी तरह की एक घटना में, कूच बिहार में एक महिला को कथित तौर पर नग्न किया गया और पीटा गया। इसके अलावा, आयोग ने पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर 24 परगना के संदेशखाली क्षेत्र में हुई महिलाओं के अपमान की शर्मनाक घटनाओं का भी संज्ञान लिया है, जिसमें कथित तौर पर एक राजनीतिक दल से जुड़े एक व्यक्ति ने महिलाओं के साथ यौन शोषण और अत्याचार किया था। इस मामले में आयोग के एक माननीय सदस्य के नेतृत्व में एक टीम ने भी घटना स्‍थल पर जाकर मामले की जांच की थी।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से पश्चिम एशिया पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…

38 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…

2 घंटे ago

स्मार्ट पुलिस क्षमताओं को सशक्त करने के लिए टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (C-DOT) ने दिल्ली पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आर के विश्वविद्यालय, राजकोट में “विकसित भारत युवा संवाद” को संबोधित किया

राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…

2 घंटे ago

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

5 घंटे ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

5 घंटे ago