भारत

NHRC ने हरियाणा के पानीपत शहर में खड़ी ट्रेन के खाली डिब्बे में एक महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार की घटना का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 24 जून, 2025 को हरियाणा के पानीपत शहर में खड़ी ट्रेन के खाली डिब्बे में एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया और बाद में अपराधियों ने उसे रेल की पटरियों पर फेंक दिया, जहां एक ट्रेन उसके पैर के ऊपर से गुजर गई। पुलिस ने पीड़िता को 26 जून, 2025 की रात सोनीपत में हिंदू कॉलेज के पास रेलवे ट्रैक पर पाया था। तब से अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

आयोग का मानना है कि यदि यह रिपोर्ट सत्य है, तो इसकी विषयवस्तु मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। इसलिए आयोग ने रेलवे बोर्ड, रेल मंत्रालय के अध्यक्ष और हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में पीड़िता के स्वास्थ्य की स्थिति और अधिकारियों द्वारा उसे प्रदान किए गए मुआवजे (यदि कोई हो) का विवरण शामिल होना अपेक्षित है।

8 जुलाई, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला के पति ने 26 जून, 2025 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 24 जून, 2025 को घरेलू झगड़े के बाद से उसकी पत्नी लापता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कथित तौर पर तलाशी अभियान चलाया और पीड़िता को रेलवे ट्रैक पर पाया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह लगभग एक महीने पहले अपने तीन साल के बेटे की मौत के बाद से अवसाद से जूझ रही थी और 24 जून, 2025 को अपने पति से झगड़े के बाद घर से निकल गई थी। वह कथित तौर पर पानीपत रेलवे स्टेशन पर बैठी थी, तभी एक आदमी उसके पास आया और उसे एक खड़ी ट्रेन के खाली डिब्बे में ले गया और उससे बलात्कार किया। बाद में दो अन्य लोग भी इस अपराध में शामिल हो गए और महिला का यौन उत्पीड़न किया। फिर आरोपी पीड़िता को सोनीपत ले गए और उसे रेल की पटरियों पर फेंक दिया, जहां एक ट्रेन उसके पैर के ऊपर से गुजर गई। कथित तौर पर मामले की जांच जारी है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेलवे ने होली पर करोड़ों लोगों को घर पहुंचाया; 14 लाख यात्रियों ने पिछले पांच दिनों में उत्तर रेलवे के जरिए यात्रा की

भारतीय रेलवे ने सभी रेलवे जोनों में सटीक योजना और समन्वित कार्यान्वयन के माध्यम से…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 3 मार्च को “सतत और सशक्त आर्थिक विकास” विषय पर बजट-पश्चात वेबिनार को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 मार्च, 2026 को सुबह 11:15 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से…

7 घंटे ago

भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते के लिए संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किए गए

भारत और कनाडा ने आज नई दिल्ली में व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के लिए…

7 घंटे ago

INS सुदर्शिनी स्वेज नहर से महत्वपूर्ण यात्रा के बाद अलेक्जेंड्रिया पहुंचा

आईएनएस सुदर्शिनी 01 मार्च 2026 को ऐतिहासिक पोर्ट सिटी अलेक्जेंड्रिया पहुंचा, जो उसके चल रहे…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान और बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा से टेलीफोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच सऊदी अरब के…

10 घंटे ago